बिना सर्जरी के भी आप कर सकते हैं नोज को शार्प

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2016 - 12:18 PM (IST)

नाक छोटी कैसे करे: आकर्षक चेहरे की पहचान खूबसूरत आंखें,होठ,गाल और नाक है। नाक की शेप अगर अच्छी न हो तो फेस देखने में भी अच्छा नहीं लगता। वैसे तो नाक को शेप में लाने के लिए सर्जरी की जाती है लेकिन कुछ आसान तरीके अपनाकर भी नाक को शेप में लाया जा सकता है। आइए जानते हैं किस तरीके से कर सकते हैं नोज को शार्प...


1. टिप्स 1

आप रोजाना नाक को अपने अंगूठे और अंगूली की मदद से पकड़े और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ले जाएं। इसे तरह आप रोजाना 5-10 मिनट लगातार करते रहें। इससे मोटी नाक शेप में आनी शुरू हो जाएगी। 

 

2. टिप्स 2

शार्प नाक पाना चाहते हैं तो मसाज सबसे अच्छा तरीका है। आप एसेंशियल आयल के साथ रोजाना नाक के बेस की मसाज करें। 

 

3. टिप्स 3

 

आजकल ऑनलाइन और बाजार में नोज-अप जैसे ब्यूटी प्रॉडक्ट बहुत आसानी से मिल जाते हैं। इसकी मदद से आप नाक को शेप में ला सकते हैं। 

 

4. टिप्स 4

बिना सर्जरी नाक को शार्प करना चाहती हैं तो दोनों हाथों की हथेलियों को इस तरह जोडे की अंगुलियां आपस में मिलें। इस तरह नमस्कार की मुद्रा में हाथों को नाक के ऊपर रखकर थोडे दवाब के साथ नाक की टिप की ओर लाएं। इस तरह रोजाना 5-6 मिनट के लिए दिन में 4-5 बार करें। इससे धीरे-धीरे नाक शेप में आना शुरू हो जाएगा। 

 

 

Punjab Kesari