Propose Day: इन टिप्स की मदद से पार्टनर को दें शादी या प्यार का प्रपोजल

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 04:27 PM (IST)

फरवरी मास को प्यार का महीना कहा जाता है। इस दौरान प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। इसके पहले दिन वे एक-दूसरे को रोज देते हैं। फिर दूसरे दिन प्रपोज डे यानि प्यार का इजहार करने का दिन मनाया जाता है। हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे पड़ता है। अगर आपके मन में किसी के लिए कुछ हैं तो आप उन्हें कुछ खास व अलग तरीके से प्रपोज करें ताकि वे आपको हां किए बिना रह ना पाए। चलिए आज हम आपको अपने स्पेशल वन से प्यार का इजहार करने के कुछ टिप्स बताते हैं...

प्रपोज करने के लिए चुनें खास जगह

अगर आपके मन में किसी के लिए कोई फीलिंग्स हैं तो आप इस प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार करना ना भूलें। मगर उन्हें किसी भी जगह प्रपोज करने की जगह पहले सही जगह चुन लें। आप पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट या किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। फिर सही मौका व माहौल देखकर उन्हें प्रपोज करें।

सरप्राइज देने से बनेगी बात

अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी स्पेशल जगह पर उन्हें ले जाकर घूम सकते हैं। इसके अलावा उनकी मनपसंद को चीज या ड्रेस उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उनके व अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। इसतर आप उनसे अपने दिल की बात कहेंगे तो हो सकता हैं कि वे आपको हां कर दें।

डिनर पर ले जाना रहेगा सही

आप पार्टनर के साथ डिनर प्लान कर सकते हैं। इस दौरान उनकी फेवरेट फूड की ऑर्डर करें। इससे उन्हें अच्छा लगेगा। इसके साथ ही आप दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बीताने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने प्यार का इजहार करेंगे तो यकीकन आपका लव वन आपको मना नहीं कर पाएगा। आप चाहे तो केक पर कुछ स्पेशल लिखवाकर अपना प्यार उनके आगे जाहिर कर सकते हैं।

गिफ्ट देना होगा बेस्ट

आप पार्टनर प्रपोज डे पर अपनी स्पेशल वन को गिफ्ट दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप उनसे प्यार का इजहार करें। अगर वे आपका प्रपोज कबूल कर लेते हैं तो आप उन्हें उनकी मन का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आप चाहे तो पहले भी गिफ्ट दे सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपको गिफ्ट कुछ ऐसा चुनना हैं जिसे देखकर आपके पार्टनर के चेहरे पर एक प्यार भरी मुस्कान आ जाएं। ऐसे में वे आपके ना नहीं कर पाएंगे। बात गिफ्ट की करें तो आप उनके लिए फोटो फ्लेम, चॉकलेट, बुके, रिंक आदि ले सकते हैं।

pc: freepik

Content Writer

neetu