अलग-अलग चीजों से बने ये अनोखे अपार्टमैंट

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 06:10 PM (IST)

दुनिया में अलग-अलग तरह को लोगों के शौंक भी अलग-अलग हैं। जहां पर लोग अपने खूबसूरत आशियाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे अनोखे अपार्टमैंट बनाते हैं,जिसे देखकर हैरानी होती है। आज हम जिन आशियानों की बात कर रहे हैं,उनकोे डीजाइनरों ने ही डीजाइन किया है और वो भी सबसे अलग। इनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएगे। यह अपने आप में ही अनोखे हैं और लोग इनको देखने के लिए भी आते हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

1. पिंग-पॉन्ग हाऊस,ब्रूकलिन 
पिंग-पॉन्ग बॉल से बना ब्रूकलिन के आरशैम में यह छोटा सा अपार्टमैंट है। इसे सजाने के लिए 2500 बॉल का इस्तेमाल किया गया है। अपार्टमैंट की डैकोरेशन में हर तरफ बॉल ही दिखाई देते हैं। 90 वर्ग फुट के एरिया से बना यह घर बहुत खूबसूरत है। 

2. हैम्स्टर व्हील अपार्टमैंट
यह दुनिया का सबसे अनोखा अपार्टमेंट है। ऐसे घर को बनाने के बारे में हर कोई नहीं सोच सकता। कॉसेप्चुअल डिजाइन से बने इस अपार्टमैंट में कमरे तो बहुत कम हैं लेकिन इन कमरों को भी विशाल पहियों की तरह ही बनाया गया है। अस पहिए को घुमाते ही पूरा घर घूम जाता है।  

3. कासा डे कार्टन अपार्टमैंट
यह अपार्टमेंट देखने में बहुत खूबसूरत है। पेपर से बना यह घर आर्टिस्ट डॉन लुको ने डिजाइन किया है। यहां पर हर तरह की सुविधा मौजूद है।  

4. प्लाजा-एस्टोरिया अपार्टमैंट
यह कभी सिनेमा हुआ करता था लेकिन अब इसे अपार्टमेंट में बदल दिया गया है। इस बड़े और लग्जरी घर में हर तरह की सुविधा मौजूद है। इसकी खूबसूरती बेमिसाल है। 


 

Punjab Kesari