विंटर सीजनः इस बार न्यू स्टाइल पोंचो करें ट्राई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2017 - 02:43 PM (IST)

फैशनः सर्दियों के मौसम में खुद का जितना बचाव किया जाए उतना आपके लिए बेहतर है क्योंकि एक बार ठंड की चपेट में आने के बाद खांसी-जुकाम, शरीर का बुरा हाल कर देते हैं। इसके लिए जरूरी है कि शरीर को गर्माहट देने वाले कपड़े पहने जाएं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इन दिनों अप-टू-डेट दिखाई न दें। विंटर सीजन में भी आप खुद को स्टाइलिश और गुड लुक दिखा सकती हैं। फैशन में इन दिनों रैट्रो स्टाइल स्वैटर, डेनिम और बॉम्बर जैकेट का खूब ट्रैंड चल रहा है। इसी के साथ इस फैशन सीजन में चल रहे हैं पोंचो। पोंचो स्टाइल फैशन में नए नहीं हैं, पहले भी लोग इन्हें वियर करते थे लेकिन इन दिनों ये फैशन में दोबारा आ गए हैं। पोंचो स्टाइल ड्रैस को आप कैजुअल, स्ट्रीट स्टाइल और कॉकटेल पार्टी में वियर कर सकती हैं। इस आऊटरवियर आऊटफिट में आप ठंड से तो बचती ही हैं, साथ ही स्टाइलिश भी नजर आती हैं। बाजार में आपको पोंचो में भी ढेरों वैरायटी देखने को मिल जाएगी। आनलॉइन फैशन साइट्स पर भी आप अपनी मनपसंद पोंचो चूज कर सकती हैं।  

केप स्टाइल पोंचो
केप स्टाइल पोंचो इन दिनों काफी ट्रैंड में चल रहा है। यह प्रिंट औऱ प्लेन दोनों तरह से आप चूज कर सकती हैं। जींस और लांग गाऊन के साथ आप इसे वियर कर सकती हैं।
 
फ्लोर लैंथ पोंचो
पहले तो सिर्फ कमर तक के पोंचो फैशन में चलते थे लेकिन अब फ्लोर लैथ पोंचो भी लड़कियों को पसंद आ रहे हैं। इसमें सिर से लेकर पैरों तक आपकी पूरी बॉडी कवर हो जाती है जिससे आप फैशनेबल तो दिखती हैं, साथ ही ठंड से भी बची रहती हैं।

थ्रैड वर्क व इम्ब्रायडरी पोंचो
गर्म फैब्रिक पर थ्रैड, मिरर वर्क और इम्ब्रायडरी वर्क वाले पोंचो भी ट्राई कर सकती हैं। किसी नाइट पार्टी को अटैंड करने जा रही हैं तो जींस लांग शूज के साथ आप इस तरह के पोंचो को वियर कर सकती हैं। 

हाई नैक पोंचो
हाई नैक पोंचो भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। नैक पर फर लगी हो तो ये और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। इसके अलावा चैक या प्रिंटेड पोंचो भी वियर किए जा सकते हैं। गर्लिश लुक चाहते हैं तो इस तरह के पोंचो की ही सिलैक्शन करें। 

क्रोशिया पोंचो 
पुराने जमाने में लोग क्रोशिए की मदद से बनाए गए पोंचो भी वियर करते थे। रैट्रो स्टाइल फैशन एक बार फिर ट्रैंड में है तो आप क्रोशिए से बना पोंचो भी ट्राई कर सकती हैं।
 

Content Writer

Vandana