विंटर क्राफ्ट: बच्चे को बनाना सिखाएं कॉटन बॉल Snowman

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 01:51 PM (IST)

सर्दियां आते ही बच्चों को क्रिसमस फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसे मनाने के लिए बच्चों के साथ-साथ बड़े भी कई दिन पहले ही तैयारियां करनी शुरू कर देते हैं। सांता क्लोज, क्रिसमस ट्री, स्नो मैन आदि कई तरह की चीजें इस फेस्टिवल की खासीयत मानी जाती हैं। सांता से मिलने और घर सजाने का बच्चों में बहुत क्रेज होता है। वहीं, अपने दोस्तों के साथ मस्ती और पार्टी करने का मौका भी वे छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बच्चा कुछ खास करे और उसे कुछ सीखने का भी मौका मिले तो DIY इसका बेस्ट तरीका है। आप आसानी से अपने नन्हें- मुन्ने को इस जरिए स्नोमैन कार्ड बनाना सीखा सकते हैं वो भी बहुत आसान तरीके से। 

जरूरी सामान

क्राफ्ट पेपर
क्राफ्ट ग्लू
कॉटन बॉल्स
स्नोमैन टेम्पलेट (Snowman template) 
कैंची
गूगली आईज
2 लकड़ी की स्टिक
लाल रंग का पेपर

इस तरह बनाएं कॉटनबॉल स्नोमैन

1. सबसे पहले क्रॉफ्ट पेपर पर स्नोमैन टेम्पलेट से स्नोमैन का आकार बनाएं। इसके बाद इसे कैंची की मदद से काट लें। 
2. अब ग्लू की मदद इस पर धीरे-धीरे कॉटन बॉल्स चिपकाते जाएं। 
3. जब स्नोमैन पर कॉटन बॉल्स चिपक जाएं को स्टिक को हाथ की जगह पर चिपका दें। 
4. लाल पेपर से स्नोमैन की नाक और टोपी बनाएं। इसके बाद इस पर आंखें लगाएं। इसे बच्चे का कमरा सजाएं।  
5. आप इसे तारों वाले स्टिकर, ग्लिटर्स, रिबन आदि से भी सजा सकते हैं। 

 

Content Writer

Priya verma