Wine Poached Pears

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 04:06 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में नाशपती से Wine Poached Pears बनाएं। इसे रात को आईसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते है। आइए जानिए इसे बनाने की विधि

 

सामग्री
750 मि.ली लाल वाइन
200 ग्राम चीनी
2 टुकड़े दालचीनी 
वेनिला बीन (vanilla pod)
4 नाशपाती (छिली हुई)

 

विधि
1. सबसे पहले वाइन, चीनी, दालचीनी और वेनिला बीन को एक पैन में डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाए।
2. फिर नाशपाती को वाइन के मिश्रण में डाल दें।
3. इसके बाद नाशपाती को तब तक उबालें जब तक वह नरम न हो जाए।
4. फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें और सर्व करने से 1 घंटा पहले इसे निकाल लें।

Punjab Kesari