ब्रेड पेस्ट्री बनाकर जीतें अपनी लेडी का दिल, Women's day पर करें इम्प्रेस

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 11:08 AM (IST)

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आने वाला है, ऐसे में अगर आप भी अपने लेडी का दिल जीतने के लिए कुछ सोच रहे हैं तो आप पेस्ट्री बनाकर उनको खास महसूस करवा सकते हैं। आप एक दिन किचन संभालकर उनको एक दिन की छुट्टी दे सकते हैं तो चलिए बताते हैं आपको इस स्पेशल पेस्ट्री की रेसिपी...

सामग्री


ब्रेड स्लाइस - 4
रंगीन शूगर बॉल - 2 चम्मच
चीनी - 3 कप
व्हिप क्रीम - 1/3 कप
चेरी - 2
पानी -1/3 कप
चॉकलेट चिप्स - 25-30

बनाने की विधि


1. सबसे पहले फ्रिज में ठंडे बाउल में व्हिप क्रिम को पहले धीरे से 2 मिनट और फिर तेजी से 3 मिनट के  लिए फेंट लें।
2. अब एक कटोरी में चीनी को अच्छे से गोल कर एक शूगर सिरप बना लें।
3. फिर ब्रेड को बीच में से और किनारे में से काट लें।
4, ब्रेड को एक ट्रे में रख लें और उसके ऊपर शूगर सिरप अच्छे से लगा लें और फिर क्रीम की एक मोटी  लेयर लगाकर उसको अच्छे से तैयार कर लें ।
5. ऐसे ही 5 अलग - अलग ब्रेड पर लेयर लगा लें।
6. सबसे आखिरी लेयर पर ब्रेड पर दोनों तरफ से क्रीम लगाकर पूरी तरह से कवर कर लें।
7.आपकी ब्रेड पेस्ट्री बनकर तैयार है आप इसे चॉकलेट चिप्स, वेफ्रस से सजाकर सर्व कर सकते हैं।

 

Content Writer

Anjali Rajput