बच्चे के लिए क्यों बेस्ट है गाय का दूध? जानिए फायदे

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 06:29 PM (IST)

दूध को संपूर्ण डाइट भी कहा जाता है। बढ़ते बच्चों की ग्रोथ के लिए इसे डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। रात को सोने से पहले बच्चे को 1 गिलास दूध जरूर दें। बहुत सारे लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि बच्चे के लिए कौन सा दूध दें भैंस या गाय का। बता दें कि बच्चे के विकास के लिए गाय का दूध बेस्ट है लेकिन 1 साल तक नवजात को मां का दूध देना ही उत्तम माना जाता है फिर उसके बाद गाय का दूध शुरू कर देना चाहिए। बहुत सारे लोग नवजात को पाऊडर वाला दूध देते हैं जो कि हैल्थ के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता। 

 

बच्चे के लिए क्यों बढ़िया है गाय का दूध?

2 साल के बच्चे को गाय का दूध शुरू कर देना चाहिए क्योंकि उसे इस दूध से संपूर्ण न्यूट्रिशंस मिल जाते हैं। यह दूध बच्चे की हड्डियों व दांतों को मजबूती प्रदान करता है साथ ही उसकी इम्यूनिटी पॉवर को स्ट्रांग भी करता है। साथ ही उनके शारीरिक व दिमाग विकास के लिए भी गाय का दूध बेस्ट माना जाता है। गाय के दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे को डायबिटीज व दिल से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

 

बच्चे की सेहत को कई फायदेमंद

कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत 

गाय के दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो बच्चे की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम बच्चे की हड्डियों व दांतो को मजबूती देता है। साथ ही मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करता है। इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। 

एनर्जी से भरपूर

बच्चे को एनर्जी की बहुत जरूरत पड़ती है क्योंकि वह सारा दिन खेलकूद करते रहते हैं। ऊर्जावान रहने के लिए गाय का दूध बढ़िया है। साथ ही यह कमजोरी, थकान और कब्ज की समस्या को भी दूर रखता है।


हार्मोंल ग्रोथ 

हार्मोंनल ग्रोथ के लिए गाय का दूध अच्छा स्त्रोत है। बहुत सारी स्टडी में यह बात साबित हुईहै कि दूध पीने से हार्मोंनल विकास अच्छा होता है, नतीजा हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। बच्चों की हाइट लंबी करने में भी दूध की अहम भूमिका है। 

 

विटामिन ए और बी से भरपूर 

विटामिन डी के अलावा इस दूध में विटामिन बी और ए भी भरपूर होता है जो ब्रेन व नर्वस सिस्टम को सही से चलाने में मददगार होता है। यह मेटाबॉलिज्म सेल्स को बढ़ाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी है। यह रोशनी को तेज करने में मददगार होता है।

 

 

हैल्दी हार्ट

कैल्शियम, विटामिन के साथ साथ यह बच्चों के दिल के लिए भी बहुत बढ़िया है। इससे शरीर के सभी अंगों में ब्लड सप्लाई अच्छे से होता है जिससे हाइपर टेंशन जैसी दिल से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। 

ये चीजें भी करें बच्चे की डाइट में शामिल

फाइबर, ओट्स,साबुत अनाज
नट्स और बीज
ताजे फल और सब्जियां
दूध, दही व अंडे

डाइट में ना दें ये चीजें

फास्ट फूड्स
सोड़ा व सॉफ्ट ड्रिंक्स
हाई प्रोसेस्ड फूड्स जैसे चिप्स, मिठाई और नूड्स
ऑयली और स्पाइसी खाना
 

Content Writer

Vandana