4 बातें जिसके चक्कर में लड़के पसंद करते हैं वर्किंग लड़कियां

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 04:33 PM (IST)

आज समाज के हर क्षेत्र में काफी बदलाव आ रहा है। पहले शादी के लिए लड़का व लड़की घरवाले चुन लेते थे। अब जब भी शादी की बात होती है लड़के व लड़कियों की अपनी अपनी पसंद होती है। लड़के ज्यादा अपने पार्टनर के तौर पर वर्किंग लड़कियों को पहले देते है। वह सुंदर, सुशील व घर का काम जाने वाली लड़की की जगह जॉब वाली लड़की को ज्यादा पसंद करते है। इसके कई कारण होते है, क्योंकि लड़के को लगता है कि वर्किग लड़कियां उन्हें न केवल आसानी से समझ सकती है बल्कि उन्हें साथ रहने में भी आसानी होगी। 

अंडरस्टेंडिंग 

लड़कों को लगता है कि बाहर काम करने वाली लड़किया उन्हें शादी के बाद अच्छे से समझा पाएंगी। वह समझ पाएंगी कि उन्हें वहां फील्ड में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। 

काम होगी हेल्प 

वर्किंग लड़कियां अक्सर ऑफिस के काम ओवर टाइमिंग को आसानी से समझ सकती है। ज्यादा दिक्कत होने पर वह आसानी से अपने पति की उनके काम में मदद भी कर सकती हैं। बॉस की किसी बात पर मूड खराब हो तो पत्नी इस बात को आसानी से समझ जाएगी। 

आर्थिक आत्मनिर्भर 

इस महंगाई के समय में हर कोई चाहता है घर के खर्चे में कोई उनका साथ दें। उन्हें पैसों को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ें। जब पति व पत्नी दोनो कमा रहे होगें तो घर का खर्च भी आसानी से चल सकेगा। 

भविष्य में बचत

कामने वाली लड़की यानि की घर में शादी के बाद डबल कमाई। इससे पति व पत्नी अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक बचत कर सकेगें। जिससे वह अपने बुढ़ापे के लिए कई तरह के प्लान बन सकते हैं।

ओपन माइंड 

वर्किंग वुमेन बाहर काम करते हुए अपने आस पास की दुनिया को भी देखती है। जिससे बाहर रहते हुए उनकी सोच काफी ओपन हो जाती है। अगर पति किसी महिला के साथ काम करते है, या कहीं बाहर जाते है तो वह जल्दी शक नहीं करती है। क्योंकि कई बार काम के सिलसिले में उन्हें भी लड़कों के साथ जाना पड़ता हैं। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal