Saath Nibhana Saathiya की 'राशि बहू' अचानक इंडस्ट्री छोड़ कहां चली गई, आज क्या कर रही हैं रुचा हसब्निस?

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 01:38 PM (IST)

टीवी का फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के बहुत से करेक्टर ऐसे हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। कोकिला बेन और गोपी बहू के बाद जिस किरदार को सबसे ज्यादा प्यार मिला वो थी राशि बहू। उनके बिना तो सीरियल ही अधूरा था। लेकिन राशि बहू अचानक ही इस सीरियल को छोड़ गई, सीरियल ही नहीं बल्कि वह इंडस्ट्री को ही अलविदा कह गई थी। उनके फैंस हमेशा से ये जानना चाहते थे कि वह राशि एकदम टीवी की दुनिया छो़ड़कर कहां गायब हो गई और आज कहां क्या कर रही हैं। तो चलिए आज आपको राशि बहू के बारे में बताते हैं।

बता दें कि राशि बहू जिनका असली नाम रुचा हसब्निस हैं। रूचा इस समय अपनी दूसरी प्रैगनेंसी एंज्वॉय कर रही है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी और पहले से ही उनकी एक प्यारी सी बेटी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rucha Hasabnis Jagdale (@ruchahasabnis)

 

रूचा का जन्म 8 फरवरी 1988 को मुंबई में हुआ और वह पिता रमेश हसब्निस व रेशमा हसब्निस की इकलौती बेटी हैं। रुचा ने मुंबई के वी जी वेज कॉलेज ( V.G. Vaze College) से बी.कॉम और मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ कामर्स की डिग्री हासिल की है और फिर एक मॉडलिंग के जरिए उन्हें मराठी टीवी इंडस्ट्री में काम करने का मौका भी मिल गया। साल 2009 में वह मराठी टीवी सीरियल चार चौघी में नजर आई थी और साल 2010 में साथ निभाना साथिया में नजर आई थीं।

 

रुचा ने साल 2010 से 2014 तक साथ मैंने साथिया में काम किया और रिपोर्ट की मानें तो वह एक एपिसोड का 30 हजार रु. चार्ज करती रही। वहीं उनकी नेट वर्थ की बात करें तो वह करीब 50 लाख रू. बताई जाती है। साल 2011 में रुचा बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से भी नवाजा गया था राशि के काम को फैंस ने पसंद किया लेकिन बावजूद इसके वह इंडस्ट्री को छोड़ गई।


दरअसल, ब्वॉयफ्रैंड के साथ सगाई के बाद रुचा ने सीरियल को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद सीरियल में राशि के किरदार की मौत के बाद इस किरदार को खत्म कर दिया था।  राशि ने अपने बचपन के दोस्त राहुल जगदाले से साल 2015 में 26 जनवरी को शादी की थी। दोनों ने मराठी रीति-रिवाज के अऩुसार शादी की थी। रूचा पति के साथ ही विदेश में सैटल हो गई थी उसके बाद वह साल 2019 रुचा एक बच्ची की मां बनीं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rucha Hasabnis Jagdale (@ruchahasabnis)

 

रुचा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वह अपनी बेटी के साथ कई फोटो शेयर करती हैं। इसके अलावा पिछले साल उनके पिता का कोरोना के कारण निधन हो गया था। फिलहाल इस समय रूचा अपनी दूसरे बेबी के आने का इंतजार कर रही हैं। राशि अपनी फैमिली में पूरी तरह व्यस्त हैं। आपको राशि का किरदार कैसा लगता था हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Content Writer

Vandana