26 जनवरी को ही क्‍यों मनाते हैं Republic Day? जानें इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 12:27 PM (IST)

देश में गणतंत्र दिवस का त्योहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था। आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सरकारी और निजी प्रतिष्‍ठानों में धूमधाम से तिरंगा फहराने की रस्म अदा की जाती है। इस जिन स्कूलों, कॉलजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको रिपब्लिक डे के खास अवसर पर इससे जुड़ी कुछ खास व रोचक बातें बताते हैं...

इसलिए मनाया जाता गणतंत्र दिवस?

देश की आजादी के 3 साल बाद यानि 1950 में देश का संविधान लागू किया गया था। स्वतंत्र गणराज्य बनाने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था। फिर 26 जनवरी 1950 के दिन देश के संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू कर दिया गया था। इसतरह आजादी के करीब 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास दिन पर ही भारत देश को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था।

पहली बार 26 जनवरी 1950 में मनाया गया गणतंत्र दिवस

देश को अंग्रेजी को कैद से आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। मगर देश का संविधान स्वतंत्रता के 3 साल बाद यानि 1950 में लागू किया गया। इसलिए इस दिन को 26 जनवरी 1950 में पहली बार मनाया गया। बता दें, आज ही के भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया गया था। इसके बाद भारत को पूर्ण गणतंत्र ऐलान किया गया था। उसी दिन से हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाने की परंपरा शुरु हो गई।

इस साल 73वां गणतंत्र दिवस

इस साल आज के दिन हम देश का 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। जहां बीते साल तक इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाने का कार्यक्रम 24 जनवरी को शुरु होता था। मगर इस साल इसे 23 जनवरी यानि सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर शुरु किया गया। मगर इस साल पहले की तरह इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति नहीं जली होगी। आपको बता दें, ऐसा इसलिए क्योंकि इसका विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) में किया जा चुका है।

 

Content Writer

neetu