क्रिसमस पर क्यों बोला जाता है Merry Christmas? जानिए Happy की जगह कैसे हुई इसकी शुरुआत

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 06:30 PM (IST)

साल 2022 का यह आखिरी महीना है। इस महीने में हर साल क्रिसमस का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को और भी अच्छे से मनाते हैं। दुनियाभर में लोग इस त्योहार को मनाने के लिए पहले से ही तैयारी शुरु कर देते हैं। क्रिसमस का त्योहार प्रभु यीशु के जन्मदिन के शुभ अवसर के रुप में भी मनाया जाता है। इस दिन सांता क्लॉज बच्चों को अलग-अलग गिफ्ट देते हैं जिसके बाद सभी मैरी क्रिसमस बोलकर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं। लेकिन इस दिन मैरी लोग मैरी क्रिसमस क्यों कहते हैं क्या आप जानते हैं?  नहीं तो आज आपको बताते हैं कि क्रिसमस को मैरी क्रिसमस क्यों बोला जाता है...

'मैरी' का मतलब होता है हैप्पी 

वैसे तो अंग्रेजी में किसी भी त्योहार की शुभकामनाएं देने के लिए हर कोई हैप्पी शब्द का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्रिसमस के त्योहार में हर किसी को 'मैरी' शब्द के साथ बधाई दी जाती है। मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड इंग्लिश के साथ मिलकर बना है  जिसका मतलब है हैप्पी या आनंदित। इसलिए लोग क्रिसमस पर हैप्पी शब्द का प्रयोग करते हैं। 

18वीं सदी के बाद फेमस हुआ था मैरी शब्द 

मान्यताओं के अनुसार, शब्द 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था जब इंग्लिश भाषा की शुरुआत हुई थी। उसके बाद 18वीं और 19वीं सदी में यह शब्द काफी फेमस हुआ था जिसके बाद हर जगह लोग हैप्पी की जगर मैरी क्रिसमस बोलने लगे थे। 

चार्ल्स डिंकेस ने की थी शब्द की शुरुआत 

रिपोर्ट्स की मानें तो मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिंकेस ने मैरी शब्द की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी किताब अ क्रिसमस कैरोल में मैरी शब्द का प्रोयग किया था जिसके बाद हैप्पी की जगह सभी ने मैरी क्रिसमस बोलना शुरु कर दिया। इसके बाद सभी मैरी क्रिसमस बोलकर ही एक-दूसरो को क्रिसमस विश करते हैं। 

Content Writer

palak