प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों में अाते हैं ये बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 07:40 PM (IST)

प्यार होने के बाद लड़कियाें की आदतों में कई तरह के बदलाव होते हैं और ये सिर्फ लड़कियाें ही नहीं, लड़काें के साथ भी हाेता है। कुछ लोग इमोशनल तो कुछ अच्छी सूझबूझ वाले हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी उनमें अाए बदलाव उनके लिए ही नुक्सानदायक साबित हाे जाते हैं। आज हम अापकाे लड़कियाें की कुछ एेसी ही अादताें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर अापकाे भी लगेगा कि एेसा कुछ अापके साथ भी हुअा है या अाप भी उन में से एक हैं, जिनमें प्यार हाेने के बाद ये बदलाव अाए हैं। 

1) प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों में सबसे पहला बदलाव यह आता है कि वे अपनी खूबसूरती पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगती है। 

2) जब लड़कियां प्यार में पड़ती है तो वे रोमांटिक सॉग सुनना ज्यादा पसंद करती है। अाप ये कह सकते हैं कि उस समय रोमांटिक सॉग ही इनके फेवरेट बन जाते है। 

3) नए-नए प्यार में डूबी लड़की अक्सर खुद में ही मस्त रहती है। उसकाे बाकी चीज़ाें से काेई खास फर्क नहीं पड़ता। वह ताे बस अपने प्यार के बारे में ही साेचती रहती है।

4) इस दाैरान लड़कियाें को जल्दी नींद नहीं आती। वाे अपने अाज, बीते हुए कल और अाने वाले कल के बारे में ही सोचती रहती है।

5) प्यार में पड़ने के बाद लड़कियां ज्यादा समय मोबाइल में व्यस्त रहती है। ये एेसा बदलाव है जो पता चल जाता है।

6) प्यार में डूबी लड़कियां अकसर अपने मोबाइल में लॉक लगाकर रखती है और एक मिनट के लिए भी इसे खुद से अलग नहीं करती। उन्हें डर होता है कि कोई उनका मोबाइल चेक न कर लें।

7) सिंगल लड़की अकसर अपना टाइम दाेस्ताें व परिवार के साथ बिताना पसंद करती है। लेकिन प्यार में पड़ने के बाद वह कहीं न कहीं अपने दाेस्ताें से दूर हाे जाती है और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने साथी के साथ बिताना पसंद करती है। 

Punjab Kesari