Menopause के दौरान क्यों लगती है महिलाओं को अधिक गर्मी ? जानें Hot Flashes को मैनेज करने के तरीके

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 10:50 AM (IST)

रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज के दौरान हर महिला लव और हेट का अनुभव करती है। क्योंकि एक तरफ हर महीने आने वाले पीरियड्स से छुटकारा मिल जाता है वहीं दूसरी तरफ उनके शरीर को कई तरह की परेशानियों को भी झेलना पड़ता है। इसमें ड्राई प्राइवेट पार्ट से लेकर अनिद्र, थकान और जोड़ों का दर्द आदि शामिल है। इस दौरान कई महिलाएं  बहुत ज्यादा गर्मी लगने के अनुभव से भी गुजरती है। मेडिकल साइंस भाषा में इसे हॉट फ्लैशेज कहा जाता है।

 
कुछ महिलाओं को होती है घबराहट

यह बुखार नहीं होता, पर इससे उन्हें बहुत घबराहट महसूस होती है। महिलाओं में यह समस्या मेनोपॉज से पहले भी देखने को मिलती है, जिसका कारण तनाव, गलत खान-पान या किसी बीमारी के कारण हो सकता है। द क्वीन्स मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मेयो क्लिनिक सेंटर फॉर ट्रांसलेशनल साइंस एक्टिविटीज, इंस्टीट्यूट फॉर इंफेक्शियस डिजीज एंड मॉलिक्यूलर मेडिसिन इन द यूनिवर्सिटी ऑफ केप टाउन के शोधकर्ताओं ने इसका कारण जानने की कोशिश की है। वैज्ञानिकों की मानें तो  शरीर में आए इन हार्मोनल बदलाव के कारण बॉडी टेम्प्रेचर प्रभावित होता है, जिससे हॉट फ्लैशेस की समस्या हो जाती है।

PunjabKesari
हॉट फ्लैशेस के कारण

यह समस्या ज्यादातर मेनोपॉज या शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण होती है लेकिन अगर आपको यह समस्या 30 से पहले हो तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे...

-गलत खानपान
-कमरे का अधिक तापमान
-टाइट कपड़े पहनना
-तनाव और चिंता
-गर्भावस्था, की पहली और दूसरी तिमाही के दौरान
-हाइपरथायरायडिज्‍म
-कीमोथेरपी
-रीढ़ की हड्डी में घाव होना
-कुछ दवाओं के साइड-इफैक्ट्स के कारण

PunjabKesari
भारतीय महिलाओं  काे ज्यादा होती है ये समस्या

शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं में मासिक धर्म की अवधि समाप्त होने से पहले हॉट फ्लैशेस के लक्षण शुरू हो जाते हैं, उन्हें यह समस्या 7 से 10 साल तक रहती है। वहीं जिन महिलाओं को यह लक्षण महसूस नहीं होते उन्हें यह प्रॉब्लम 2 से 3 साल तक रहती है। कुछ महिलाओं को यह कई कई सालों तक प्रभावित कर सकती है। आपकी उम्र के 70 या 80वें दशक में भी आप इससे परेशान हो सकती हैं। ऐसा संभवतः शरीर के तापमान नियंत्रण को प्रभावित करने वाले हार्मोन परिवर्तन के कारण होता हैं। रिसर्च के मुताबिक, भारतीय महिलाओं को यह समस्या अधिक होती है।

ये होतै  हैं हॉट फ्लैशेज के लक्षण 

हॉट फ्लैशेज की समस्या कुछ महीनों या सालों तक भी रह सकती है। हालांकि इसे खत्म नहीं किया जा सकता, पर कुछ तरीकों से इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है।  अगर आप मेनोपॉज की स्थिति से गुजर रही हैं तो आपको गायनी से सलाह करनी चाहिए। यह बात बहुत कम महिलाएं जानती होगी कि  मेनोपॉज के दौरान दांतों में दर्द, त्वचा में खुजली, रूखी त्वचा, अचानक घबराहट जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।

PunjabKesari
क्या है हॉट फ्लैशेस का उपचार 

हॉट फ्लैशेस का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि आपको यह समस्या किस वजह से हुई है इसलिए कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। अगर समस्या हार्मोन्स बिगड़ने के कारण हुई हो तो डॉक्टर्स हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी करवाने की सलाह देते हैं।   जिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर या खून के थक्के जमने की शिकायत हो या कभी रही हो उन्हें यह थेरेपी नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा  चुरल तरीके से हॉट फ्लैशेज को कम किया जा सकता है जैसे- 

-रूम टेम्प्रेचर पर खुद को ठंडा करने का प्रयास करें
-यह समस्या अधिक तनाव लेने के कारण भी हो सकती है इसलिए स्ट्रेस को दूर करने के लिए रोजाना मेडिटेशन, प्राणायाम, श्वास व्यायाम और योग करें।
-नेचुरल फाइबर के कपड़ों का इस्तेमाल करें। इससे आपका शरीर अच्छी तरह से सांस ले पाएगा और गर्मी का एहसास कम हो जाएगा।
-मसालेदार भोजन, कैफीन युक्त पेय, और शराब का सेवन हॉट फ्लैशेस को बढ़ावा देते हैं इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहें।
-डाइट में ठंडे पेय ज्यादा शामिल करें, जिससे शरीर का तापमान सही रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static