लड़कियों के निप्पल क्यों पड़ जाते हैं काले? काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे भी

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 04:13 PM (IST)

बहुत सी लड़कियों को शिकायत रहती है कि उनके निप्पल का रंग डार्क या काला है जबकि कुछ महिलाओं को लगता है कि इनका रंग ऐसा ही होता है। बता कें कि निप्पल्स और एरोला रंग त्वचा की सामान्य रंगत से ही मेल खाते हैं लेकिन कुछ कारणों की वजह से इनका रंग काला हो जाता है और आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे।

यहां पढ़ें Dark‌ ‌Nipples के पीछे के कारण
प्रेगनेंसी

प्रेगनेंसी में हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव की वजह से महिलाओं को कई चेंजेस का सामना करना पड़ता है। वहीं, इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से निप्पल काले हो सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर जैसी मेडिकल प्रॉब्लम्स की वजह से भी निपल्स की अपीयरेंस या टेक्सचर में बदलाव हो सकता है। वहीं, काले रंग के साथ निपल्स में गांठ दिखाई दे तो उसे हल्के में ना लें।

पुबर्टी

पुबर्टी यानि यौवन वह समय होता है जब कोई लड़का या लड़की यौन रूप से परिपक्व हो जाते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो आमतौर पर लड़कियों के लिए 10 से 14 साल की उम्र के बीच होती है। इस दौरान भी लड़कियों के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे यह समस्या हो सकती है।

कंट्रासेप्शन

कंट्रासेप्शन एक ऐसी दवा है जो महिलाओं को अनवांटेड प्रेगनेंसी से रोकता है। मगर, इसके कारण शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे यह समस्या हो सकती है।

ब्रेस्टफीडिंग

ब्रेस्टफीडिंग के कारण भी निप्पल्स का काला पड़ना आम है। दरअसल, मिल्क प्रोडक्शन के लिए औरतों के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन अधिक बनता है, जिससे यह समस्या हो सकती है।

क्या करें?

• सबसे पहले तो यहां किसी भी क्रीम का इस्तेमाल ना करें क्योंकि यह बहुत ही नाजुक हिस्सा है। सूरज की रोशनी में जाने से बचें क्योंकि ये मेलेनिन के उत्पादन को ट्रिगर करती है।
• डॉक्‍टर द्वारा प्रिस्क्राइब सनस्‍क्रीन लोशन लगाएं।
• खुद को हाइड्रेटेड रखें और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से बचकर रहें।
• हार्श साबुन का इस्तेमाल ना करें। साथ ही नहाने के बाद क्रीम या माइश्चराइजर जरूर लगाएं।

जानिए कुछ घरेलू नुस्खे भी

1. शहद में दही और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर निप्पल्स पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर नींबू सूट नहीं करता तो इसे इस्तेमाल ना करें।
2. बादाम पेस्ट में कच्चा दूध मिलाकर निप्पल पर लगाएं। 15 मिनट बाद ताजे पानी में कपड़े भिगोकर साफ कर लें। इससे निप्पल का रंग गुलाबी हो जाता है।
3. रोजाना रात को सोने से पहले गुलाबजल लगाएं और सुबह साफ कर लें।

Content Writer

Anjali Rajput