कम उम्र में क्यों हो जाती हैं झाइयां? किचन में मौजूद ये 5 चीजें पक्का इलाज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 05:00 PM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां-झाइयां होना आम है लेकिन आजकल टीनएजर्स और कम उम्र की लड़कियों में भी यह समस्या काफी देखने को मिल रही है। झाईयां त्वचा पर दिखने वाले छोटे निशान होते हैं, जिसका कारण गलत लाइफस्टाइल और खानपान हो सकता है। इसके अलावा झाइयों के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे और साथ ही इन्हें दूर करने के पक्के घरेलू नुस्खे भी।

क्या होती हैं झाइयां?

झाईयां तब दिखाई देती हैं जब त्वचा को रंग देने वाले मेलेनिन स्किन की निचली परत पर बनने लगते हैं। इसके कारण चेहरे के ऊपर भूरे, लाल या गहरे निशान दिखाई देते हैं, जिन्हें झाइयां कहा जाता है। शरीर दो प्रकार के मेलेनिन का उत्पादन कर सकता है जिसे फोमेलानिन और यूमेलानिन कहा जाता है। यूमेलानिन त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है, लेकिन फोमेलानिन नहीं। शरीर किस प्रकार का मेलेनिन पैदा करना है यह MC1R नामक जीन पर निर्भर करता है।

कम उम्र में झाइयां होने के कारण

सर्दियों के महीनों में झाईयां अक्सर फीकी या गायब हो जाती हैं क्योंकि तब नई त्वचा कोशिकाएं पुरानी कोशिकाओं की जगह ले लेती हैं लेकिन यह गर्मी में दोबारा दिख सकती हैं।

. आनुवंशिकी
. धूल-धूप के संपर्क में ज्यादा रहना
. सूर्य के संपर्क में आने से
. शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव

चलिए अब आपको बताते हैं झाइयां दूर करने के घरेलू नुस्खे
तुलसी की पत्तियां

तुलसी की पत्तियों को धोकर पेस्ट बनाएं। इसमें नींबू का रस मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इसके अलावा रोजाना खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने से भी झाइयां गायब हो जाएंगी।

कपूर फेस पैक

1 पीसी कपूर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल, कुछ बूंदे शहद  मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। नियमित ऐसा करने से झाइयां गायब हो जाएंगी।

मलाई

फ्रेश दूध में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे की मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धोएं। रोजाना ऐसा करने से झाइयां कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगी।

जीरे का पानी

1 गिलास पानी में 3 चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके चेहरा धोएं और ऐसे ही छोड़ दें। 2 हफ्ते तक नियमित ऐसा करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

नींबू

कॉटन  में थोड़ा सा नींबू का रस लगाकर प्रभावित एरिया पर लगा लें। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है।

अगर इससे भी झाइयां दूर ना हो और बढ़ती जाए तो स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। 

Content Writer

Anjali Rajput