लंबी लड़कियों को डेट करने से क्यों कतराते हैं लड़के?

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2018 - 12:12 PM (IST)

मॉडर्न जमाने में रिलेशनशिप में रहना आम बात है। आजकल के लड़के लड़कियों को पसंद करते समय कई बातों का ध्यान रखते हैं जैसे कि हाइट। ज्यादातर लड़के कम हाइट या फिर बराबर की हाइट वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। वहीं, ज्यादा लंबी लड़कियों को अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बनाते हैं। अक्सर लंबी हाइट वाली लड़कियां यह सोचती हैं कि आखिर उनमें एेसी क्या कमी है जिसके कारण लड़के उन्हें अपना पार्टनर नहीं बनाते। आइए जानें इसके पीछे के कारण

1. लंबी हाइट वाली लड़कियां काफी स्मार्ट होती हैं। वहीं, लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर उनसे ज्यादा स्मार्ट न हो क्योंकि इससे उनकी अहमियत कम हो जाती है। 

2. एेसी लड़कियां लड़कों को जल्दी आकर्षित कर लेती हैं। जब भी लड़के एेसी लड़कियों के साथ मार्किट जाते हैं तो लोगों का ध्यान उनकी बजाय उनके पार्टनर पर पड़ता है। 

3. आंखे शरीर का एेसा अंग है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं, लड़के लड़कियों की आंखों से उनके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जानते हैं लेकिन ज्यादा हाइट वाली लड़कियों से लड़कों का आई कॉन्टेक्ट कम होता है।

4. कॉलेज लाइफ में लड़के अपनी पर्सनैलिटी को लेकर काफी सतर्क रहते है। जब लड़के लंबी लड़की को डेट करते है तो उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाते है। 

5. अक्सर लड़के लंबी लड़कियों के सामने खुद को छोटा महसूस करते हैं जिसकी वजह से वह उन्हें डेट नहीं करते।
 

Punjab Kesari