क्यों मांगी थी सैफ ने कैमरा पर अमृता से माफी ?

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 11:54 AM (IST)

जब भी बॉलीवुड कपल का जिक्र आता है तो सैफ अली खान और अमृता सिंह का नाम भी लिया जाता है। उनका प्यार चाहे अधूरा रह गे हो मगर एक समय पर उनका प्यार भी परवान पर ही था। दोनों एक-दूसरे में इतने डूबे हुए रहते थे कि दुनिया का होश ही नहीं था। साल 1991 से लेकर 2004 तक वो दोनों एक बंधन में थे। अपने बच्चों सारा-इब्राहिम के लिए वो आज भी एक पति-पत्नी की तरह रिश्ता निभाते है। उन्हें कभी लड़ते-झगड़ते नहीं देखा गया लेकिन एक टाइम पर सैफ को कैमरे पर अमृता से मांगनी पड़ी थी। आइए आपको बताते है इसकी वजह.. 

दरअसल, सैफ की 1994 में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' फिल्म आई थी। इस मूवी के हिट होने के बाद वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी पर गए थे। वहां सैफ अली खान की एक फीमेल फैन ने उनके साथ डांस करने की रिक्वेस्ट की। सैफ मान भी गए। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उन दोनों का डांस देख लड़की का ब्यॉयफ्रेंड गुस्सा हो गया। वो इतना ज्यादा गुस्से से लाल हो गया कि वो मार-पीट पर उतर आया। उसने सैफ को दो मुक्के भी मारे। 


सैफ ने समझदारी दिखाई और मामला वहीं केउन्होंने  वहीं खत्म कर दिया। पुलिस को इन्वॉल्व करना उन्होंने जरुरी नहीं समझा। मगर यह सब बात उन्होने अपनी पत्नी को बतानी जरुरी समझी। उन्हें पता था कि वो काफी नाराज और दुखी होने वाली है। लेकिन उन्होंने सच का रास्ता चुना और अमृता को सब सच-सच बता दिया। उन्होंने कैमरे के सामने अमृता से मांफी मांगी। 
 

Content Writer

shipra rana