PM मोदी जी ने 5 अप्रैल को दीया जलाने के लिए क्यों चुना 9 बजे का टाइम?

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 07:40 PM (IST)

हमारे देश के प्रधानमंत्री के हर घोषणा के पीछे एक वजह छिपी होती है। अब उनके आज के लाइव सेशन की ही बात ले लीजिए। उन्होंने पूरी जनता को 5 अप्रैल को दीया जलाने के लिए कहा है। वो भी एक निर्धारित समय के लिए और समय पर। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि 5 अप्रैल को, 9 बजे और 9 मिनट के लिए यह दीया जलाना है। अब इस बात का मतलब किसी और ने नहीं बल्कि एस्ट्रोलॉजर Dr. Jai Madaan ने  जरिए समझाया है। आइए आपको बताते है मोदी जी ने 5 अप्रैल को दीया जलाने के लिए क्यों कहा है ?

PunjabKesari

9 ही बजे का टाइम क्यों ?
Dr. Jai Madaan का कहना है कि 9 नंबर मंगल ग्रह का होता है। यानी कि मंगल मजबूत करने के लिए और मन की शक्ति बनाए रखने के लिए यह समय सबसे अच्छा है। ऊपर से यह दीया 9 मिनट के लिए ही जला कर रखना है। 

5 तारीख ही क्यों ?
सबसे पहले तो 5 तारीख को ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे यानी कि सूर्य में और सूर्य का सीधा मतलब होता है रौशनी। यानी की इस दिन आपके चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। बतादें कि चन्द्रमा से मन की शक्ति बढ़ती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@narendramodi #jaimadaan #Jaimadaan #drjaimadaan #ladyoffortune #modi #pm #modiji #primeminister #primeministermodi #pmmodi #coronavirüs #coronatime #coronatime #coronavírus #coronavirus #covid_19 #covid #lockdown2020 #lockdown #21dayslockdown

A post shared by Jai Madaan official (@jai_madaan_astrologer) on Apr 3, 2020 at 1:09am PDT

क्या करें और क्या नहीं ?
Dr. Jai Madaan का कहना है कि अब इतने पावन दिन पर आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी। जिससे आपको और आपके परिवार को इसका पूरा लाभ मिलें। 
-अगर आप दीया जला रहीं है तो मंत्र का जाप भी करें। उनका कहना है कि जब रौशनी और ध्वनि का मिलान होता है तो लड़ने की ऊर्जा प्राप्त होती है। यह आपको वातावरण में फैली बीमारी से बचाएगा। 
-एलोक्ट्रॉनिक लाइट का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे राहु का असर तेज होता है। 

कैसा हो दीया ?
-हो सके तो आप सरसों के तेल का ही दीप जलाए 
-अगर नारियल तेल का दीप है तो उसमें कपूर मिलाए। 
-अगर आप कैंडल जला रही है तो उसमें ज्वार भी डालें। 
-तिल वाले तेल का दीया जलाए। 

PunjabKesari

Dr. Jai Madaan का कहना है कि एस्ट्रोलॉजी को रेमेडी, साइंटिफिक और प्रिडिक्टिंग स्टडी भी कहा जाता है। मोदी जी के चुने हुए 5 अप्रैल का दिन और 9 बजे का टाइम इसलिए चुना है क्योंकि यह समय आपको इस महामारी से लड़ने का शक्ति देगा। सारे ग्रहों को मजबूत करने के लिए आप भी शक्ति की रौशनी 5 अप्रैल को, 9 बजे और 9 मिनट के लिए यह दीया जलाए।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static