शादी से पहले क्यों बांधी जाती है दूल्हा- दुल्हन को हल्दी की गांठ?

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 11:35 AM (IST)

हिंदू धर्म में शादी में कई सारे महत्वपूर्ण रीति- रिवाज होते हैं। इनके बिना शादी की रस्मों को अधूरा माना जाता है। शादी में की गई हर एक रस्म का खास महत्व होता है और साथ में कारण भी होता है। आपने देखा होगा कि शादी से पहले दुल्हन को हल्दी की गांठ हाथ पर बांधी जाती है। इसका भी एक विशेष महत्व है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

शादी होने से पहले दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधी जाती है। इसे एक परंपरा या रिवाज के तौर पर कई सालों से किया जा रहा है और इसे काफी शुभ भी माना जाता है। 

हल्दी होती है शुभ

किसी भी शुभ कार्य में हल्दी की तिलक या शादी में हल्दी का इस्तेमाल इसलिए भी किया जाता है, क्योंकि इसे हिंदू धर्म पत्नी धर्म में पवित्र स्थान दिया गया है।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

दुल्हन को हल्दी की गांठ इसलिए बांधी जाती है ताकि उसके पास किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा न पहुंच सके। शुभ कम के समय बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।

जीवन  में आती है सुख- समृद्धि 

हल्दी की गांठ दुल्हन को बांधना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ये दुल्हन के जीवन में सुख लेकर आती है। 

वैवाहिक जीवन में आती हैं खुशियां

शादी से पहले की जाने वाली इन रस्मों से होने वाले दूल्हा- दुल्हन का रिश्ता मजबूत होता है। इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ता है।

समृद्धि का प्रतीक है हल्दी की गांठ

हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है और शादी में इसका विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ये घर में सुख संपन्नता बनाए रखने में मदद करता है। 

सौभाग्य का है प्रतीक

शादी की रस्मों में हल्दी का इस्तेमाल होता है क्योंकि ये सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य करने से पहले भगवान की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें। 

तो इन ही कुछ वजहों से शादी से पहले दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधी जाती है। शादी में रस्मों में आप भी इसे जरूर शामिल करें।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur