लड़कों को क्यों भाती हैं छोटे कद की लड़कियां, जानिए दिलचस्प कारण

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 04:10 PM (IST)

लड़कियां अक्सर अपनी कम हाइट को लेकर शर्म महसूस करती हैं। लड़कियों को लगता है कि कम हाइट के कारण सब उनका मजाक उड़ाएंगे और कोई उन्हें पसंद भी नहीं करेगा। मगर आपका ऐसा सोचना गलत है क्योंकि लड़कों की पहली पसंद छोटे कद वाली लड़कियां ही होती है। जी हां, सर्वे के अनुसार, लड़कों को ज्यादा हाइट की बजाए छोटे कद वाली लड़कियां ज्यादा भाती हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे कारण, जिसकी वजह से वह कम हाइट वाली लड़कियों को अपना दिल दे बैठते हैं।

 

क्यूटनेस के साथ केयरिंग भी

कम हाइट वाली लड़कियां जितनी क्यूट होती हैं उतनी ही अपने पार्टनर को लेकर केयरिंग भी होती हैं। आपको कभी परेशान देख वह हर ऐसी कोशिश करने लगती है जिससे आपका मूड ठीक हो सके। यही कारण है कि लड़के ऐसी लड़कियों पर फिदा हो जाते हैं।

मदद के साथ प्यार

छोटी हाइट वाली गर्लफ्रेंड का यह फायदा है कि उनके साथ मदद और रोमांस दोनों हो जाता है। दरअसल, कोई ऊंची चीज उतारने के लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड की मदद करते हैं तो वो पल रोमांटिक बन जाता है और यही छोटी-छोटे मूंवमेंट आपके रिश्ते को भी मजबूत बनाती है।

झप्पी जो धड़कनो की आवाज सुने

जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को हग करते हैं तो उनका सिर आपके सीने तक पहुंचता है। ऐसे में वह आपकी दिल की धड़कनों को साफ सुन पाती है और लड़कों को यह पल बहुत ही प्यारा लगता है।

अपनी उम्र से दिखती हैं कम

कम हाइट की लड़कियां अक्सर अपनी उम्र से छोटी दिखती हैं। इतना ही नहीं शॉर्ट हाइट की लड़कियां खर्चीली भी नहीं होती है। वे सिर्फ आपका प्यार पाकर ही खुश हो जाती हैं।

माथे को चूमना

अगर गर्लफ्रेंड का कद छोटा होता है तो उसके माथे को चूमने में लड़कों को बेहद सहुलियत महसूस होती है।

हाई हील से निखरती है पर्सनैलिटी 

पुरूषों की उनकी ओर आकर्षित होने की एक वजह यह भी है कि छोटे कद की लड़कियां हील्स पहने हुए बहुत अच्छी लगती हैं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और निखर जाती है।

रोमांटिक नेचर

पुरुषों को कम हाइट की लड़कियां शायद इसलिए भी पसंद आती हैं क्योंकि वह काफी रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। वह अपने पार्टनर को वो ज्यादा खुश रखती हैं और प्यार जताने के नए-नए तरीके अजमाती हैं।

खास होती हैं छोटी महिलाएं

हाइट को एक पर्सनैलिटी की एक बड़ी वजह मानते हुए वो इस बात से कई बार अंजान होती हैं कि उनके बाकी फीचर्स कितने अलग हैं जो दूसरों को अट्रैक्ट करने के लिए काफी हैं। सरल, मासूम और काइन्ड नेचर होने के साथ कम हाइट की महिलाएं अक्सर रोमांटिक नेचर की होती हैं।

साथ घूमना-फिरना है आसान

पुरुषों के रोमांटिक नेचर को देखें तो उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाना काफी अच्छा लगता है और छोटी कद वाली लड़कियों को उठाना आसान होता है। हनीमून ट्रिप हो या डेट वो ऐसे किसी मौके को हाथ से जाने नहीं देते।

Content Writer

Anjali Rajput