प्लास्टिक नहीं, स्टिल के लंच बॉक्स में दें बच्चे को खाना
punjabkesari.in Friday, Oct 26, 2018 - 01:03 PM (IST)
लंच बॉक्स तैयार करते समय मां को इस बात की चिंता रहती हैं कि बच्चे का खाना हैल्दी हो। बच्चे की पसंद से कभी सैंडविच तो कभी फास्ट फूड की अलग-अलग वेरायटी को पैक किया जाता है ताकि वह भूखा न रहे। उसे भरपूर पोषण मिलता रहे लेकिन जिस बॉक्स में हम खाना पैक करते हैं, उसका हैल्दी होना भी तो जरूरी है। फैंसी टिफिन देखकर लोग बच्चे के लिए प्लास्टिक का लंच बॉक्स खरीद तो लेते हैं लेकिन इसमें रखा हुआ खाना शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
1. हानिकारक है प्लास्टिक का केमिकल
प्लास्टिक के बॉक्स में जब गर्म खाना रखा जाता है तो इसके कैमिकल्स भी खाने में मिल जाते हैं। यह धीमे-धीमे हमारे शरीर को बहुत नुक्सान पहुंचते हैं। जिससे कैंसर जैसी भयानक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
2. क्या होते हैं ये केमिकल्स
टिफिन अलग-अलग केमिकल का मिश्रण से बने होते हैं। जो खतरनाक केमिकल हमारे खाने में मिल जाता है वह है 'एंडोक्रिन डिस्ट्रक्टिंग'। यह केमिकल प्लास्टिक में गरम खाना पैक के बाद बनने शुरू होते हैं जबकि पहले इसमें मौजूद नहीं होते।
3. कोने में जमा होती फंगस
प्लास्टिक के लंच बॉक्स देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, साफ करने में उतने ही ज्यादा मुश्किल होते हैं। हम लोग इसे ऊपर से तो साफ कर सकते हैं लेकिन कई बार इसके छोटे-छोटे कोनों में खाना चला जाता है। जिससे फंगस जमा होने लगती है, इस तरह इसमें दोबारा खाना पैक करने से कीटाणु खाने से चिपक जाते हैं। बच्चे की सेहत के लिए यह बहुत नुकसानदेह है।
4. प्लास्टिक के टिफिन के नुकसान
इससे बच्चे की सेहत बुरा प्रभाव पड़ता है। धीरे-धीरे हैल्थ पर इसका असर दिखाई देने लगता है।
- इससे बच्चे की भूख में कमी आनी शुरू हो जाती है। खाना खाने का मन नहीं करता।
- टिफिन में पैक स्वादिष्ट खाने का स्वाद भी खराब होना शुरू हो जाता है।
- इससे कैंसर रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बच्चे मोटापे के जल्दी शिकार हो सकते हैं।
- आजकल बच्चों में भी डायबिटीज रोग बहुत देखने के मिल रहा है। इसका एक कारण प्लास्टिक के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करना भी है।
- प्लास्टिक की चीजों में मिले कैमिकल जब बच्चे के शरीर में पहुंचते हैं तो इससे प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।
प्लास्टिक की बजाय स्टिल का लंच बॉक्स बेस्ट
प्लास्टिक की बजाय बच्चों को स्टिल के लंच बॉक्स में खाना देना बेस्ट है। यह आसानी से साफ भी हो जाते हैं और इनमें किसी तरह के कैमिकल और बैक्टीरिया पनपने का भी डर नहीं रहता।