महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा को रोकने के लिए WHO ने बनाई नई नीति

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 12:14 PM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एक नया कदम उठाया है। सोमवार को डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती कमजोरियों पर ध्यान देने और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में स्वास्थ्य पेशेवरों के पूर्व और सेवाकालीन प्रशिक्षण में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को एकीकृत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संगठनों के साथ साझेदारी करेगा। यह अभियान 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस(Human Rights Day) तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य उन महिलाओं की मदद करना है जिनके लिए हिंसा की स्थिति में स्वास्थ्य देखभाल हमेशा पहला कार्य होगी। 

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण पूर्व एशिया की निवर्तमान क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने और प्रतिक्रिया देने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र एक बहुक्षेत्रीय रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं और लड़कियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग करने की अधिक संभावना है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अक्सर महिलाओं के लिए पेशेवर संपर्क के लिए पहली प्रायोरिटी होते हैं। तीसरा सारी महिलाएं अपने जीवन में किसी न किसी समय स्वास्थ्य सेवाएं लेने की संभावना रखती हैं। अंत में स्वास्थ्य प्रणालियों की डब्ल्यूएचओ की वैश्विक कार्ययोजना के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ हिंसा को संबोधित करने का आदेश दिया गया है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों की मानें तो दुनियाभर में तीन में से लगभग एक महिला अपने जीवन में शारीरिक या फिर यौन हिंसा से जूझती हैं और इनमें से ज्यादातर मामले इंटीमेट पार्टनर की हिंसा के रुप में होते हैं या आसान शब्दों कहें तो महिलाओं को उन लोगों से सबसे ज्यादा खतरा होता है जिनके साथ वे रहती हैं। अनुमान बताते हैं कि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र इस मामले में लगभग 33 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

यूएन एजेंसी ने बनाई नई नीति 

जैसे-जैसे महिलाओं के साथ हिंसा बढ़ती हैं संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने अतंरग साथी और यौन हिंसा को होने से पहले रोकने के लिए नीति मार्गदर्शन विकसित किया है। इस नीती का नाम महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना है।  

महिलाओं के लिए बनाई गई Respect नामक नीति 

आपको बता दें कि महिलाओं के लिए बनाई गई नई नीति रिस्पेक्ट(Respect) सात रोकथाम रणनीतियों का संक्षिप्त रुप है जो व्यक्तिगत, घरेलू, समुदाय और समाज के स्तर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के जोखिम कारकों को कम करने और सुरक्षात्मक कारकों को बढ़ाने का प्रयास करती है। इस अभियान के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी भाग्यदारी की घोषणा की है। भारत के साथ-साथ सदस्य देशों में महिलाएं के लिए Respect कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग ट्रेनिंग रखी जाएंगी और उन्हें इससे बचाने के लिए वर्कशॉप्स भी आयोजित की जाएंगी। 

Content Writer

palak