Sunil Grover स्टेज पर आने से पहले पत्नी से लेते है इस बात की परमिशन, जानिए कौन है ''डॉ. गुलाटी'' की पत्नी?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 05:29 PM (IST)

कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर के बारे में भला कौन नहीं जानता। उनकी बेहतरीन कॉमेडी के दुनियाभर में चर्चे है। सुनील अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितना चर्चा में रहते है उतनी ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखते है। आज के इस पैकेज में हम आपको सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर के बारे में बताएगे।

किसी हीरोइन से कम नहीं सुनील ग्रोवर की पत्नी

सुनील की पत्नी आरती ग्रोवर खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं लेकिन उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं। वो बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट या किसी शो का हिस्सा नहीं बनती हालांकि उन्हें कभी-कबार सुनील के साथ स्पॉट किया गया है। आरती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। भले ही वो एक्ट्रेस नहीं है लेकिन वर्किंग वूमेन जरूर है। आरती ग्रोवर पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। सुनील और आरती का एक बेटा है मोहन। मोहन भी काफी क्यूट है और अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ नजर आता है। सुनील ग्रोवर अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है।

वैसे तो सुनील ग्रोवर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते है लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वाइफ के बारे में एक बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह पहले जोक्स अपनी वाइफ को सुनाते हैं और अगर वह उन्हें हंसाने में कामयाब हो जाते हैं तो तब जोक्स को अन्य लोगों के सामने सुनाते हैं। सुनील जितना भी बिजी क्यों ना हो वो अपनी फैमिली को पूरा वक्त देते हैं।

500 रुपए से शुरु किया था करियर

वही सुनील ग्रोवर के करियर की बात करें तो शुरूआत में उनके लिए इस इंडस्ट्री में थमे रहना इतना आसान नहीं था ऐसे कई मौके आए जब उन्हें शोज से निकाल दिया जाता था और उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता था। सुनील जब मुंबई आए तो उनकी जेब में 500 रूपए थे इस बात का खुलासा सुनील ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था और सुनील के अनुसार जब वह मुंबई आए तो वह एक पॉश इलाके में रहते थे और उस समय उनकी कमाई सिर्फ 500 रूपए थी और जब धीरे-धीरे सुनील के यह पैसे भी खत्म होते गए तो उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

पैसे कमाने के लिए सुनील ग्रोवर ने रेडियो में आरजे का काम करना शुरू किया इस दौरान वह सुदर्शन के रूप में भी काफी फेमस हुए। थिएटर में एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की एक्सपीरिएंस के बल पर उन्होंने वाइस ओवर का काम शुरू किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में काम किया और वह गुत्थी के रोल में फेमस हुए। इसके बाद सुनील ने द कपिल शर्मा शो में काम किया और उसमें वह डॉक्टर गुलाटी के किरदार में फेमस हुए लेकिन फिर किसी कारणों के चलते सुनील और कपिल में झगड़ा में हो गया और दोनों अलग हो गए ।

सुनील ग्रोवर फिल्मों में भी हाथ अजमा चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में भी काम किया था। वही कमाई के मामले में सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा को भी पीछे छोड़ते हैं। मुंबई में सुनील ग्रोवर जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ है। यही नहीं सुनील लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन है। 
 

Content Writer

Priya dhir