कौन हैं Bigg Boss 17 के रनर-अप Abhishek Kumar जिन्होंने ट्रॉफी की जगह पर जीते दिल

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2024 - 01:00 PM (IST)

 

हाई- वॉलटेज ड्रामा वाला reality show बिग- बॉस कल रात अपने मुकाम पर पहुंच गया। रात करीब साढ़े बारह बजे शो के होस्ट सलमान खान टॉप 2 finalist  मुनव्वर और अभिषेक का हाथ थामे खड़े थे। फैंस के दिलों की धड़कने तेज थीं। भाईजान ने मुनव्वर को विनर घोषित कर दिया। तालियां तो बजी पर कई लोगों के दिलों में खामोशी छा गई। अभिषेक ने मुस्काते हुए गले लगकर मुनव्वर को बधाई दी। बिग- बॉस के पूरे सीजन में emotional lover boy image और अपने क्यूटी पंजाबी accent से लोगों के दिल में बस चुके हैं अभिषेक। शो के दौरान उन्होंने कई उतार- चढ़ाव देखे, उनकी मेंटल हेल्थ का मजाक भी बनाया गया, पर वो अपनी स्ट्रांग personality के बल-बूते पर आगे बढ़ते रहे और अब आलम ये है कि ट्रॉफी चाहे नहीं मिली पर लोगों का दिल तो उन्होंने जीत ही लिया है।

यूजर्स के लिए हैं अभिषेक विनर

फैंस लगातार रिजल्ट के बाद से अभिषेक के स्पोर्ट में निकलकर आ रहे हैं और उनको विनर बता रहे हैं।

  

 

वहीं एक्ट्रेस और बिग- बॉस OTT 2 की contestant फलक नाज ने भी अभिषेक के लिए एक स्टोरी शेयर की। 

चलिए नजर डालते हैं अभिषेक की लाइफ स्टोरी पर

सीरियल उड़ारियां से घर- घर बनाई पहचान

16 अगस्त 1995 को पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ शहर में जन्म का असल नाम  अभिषेक पांडे है। उनकी पढ़ाई  मंडी गोबिंदगढ़ के एसएनएएस आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। उनकी एक बहन भी है। सीरियल उदारियां मेंअमरीक सिंह विर्क के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार भी हैं। 

अभिषेक के लाजवाब करियर पर एक नजर

एक्टर सबसे पहले अपने टिकटॉक चैनल पर वीडियो बनाकर प्रमुखता से उभरे थे। इसके उन्होंने  'एबी बॉर्न टू शाइन' नाम से यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया और जिसमें 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उसके अलावा अभिषेक साल 2018 में  म्यूजिक वीडियो ये प्यार नहीं तो क्या है में नजर आए थे। उन्होनें हो लें दे (2022), जय श्री गणेशा (2022), माई चाहूं (2021), सुहे रंग (2021), और डीजे वाजदा (2020) सहित कई अन्य वीडियो में दिखाई दिए। उनके म्यूजिक वीडियो में लाजवाब अदाकारी को देखते हुए रवि दुबे और सरगुन मेहता ने उन्हें अपने सीरियल  'उदारियां' (2021) में अंकित गुप्ता के भाई अमरीक सिंग विर्क का रोल ऑफर किया था। उडारियां एक एक्टर के तौर पर अभिषेक का पहला शो था। 

अभिषेक जीते हैं luxurious life

अभिषेक एक बेहद ही शानदार लाइफ जीते हैं। उनकी पास एक महिंद्रा थार, एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 5200 एम स्पोर्ट कार और एक रॉयल एनफील्ड बाइक है। वहीं ईशा की बात करें तो दोनों ने 'उड़ारियां' के सेट पर कुछ ही समय के लिए डेट किया था। वहीं ईशा का कहना है कि अभिषेक उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि अब शो में देखा जा सकता है कि ईशा और समर्थ अभिषेक से कितना बुरा बर्ताव कर रहे हैं, जिसके चलते फैंस अभिषेक की स्पोर्ट में उतर आए हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur