IIFA अवॉर्ड्स में 'मचा मचा रे' गाने पर नाचे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और बेटी अराध्या ने भी दिया साथ

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 01:27 PM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों का 22वां संस्करण 4 जून 2022 को अबू धाबी में आयोजित किया गया। जिसमें बाॅलीवुड की महान हस्तियां जैसे सलमान खान, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, कृति सनोन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनन्या पांडे, सारा अली खान, एआर रहमान, टाइगर श्रॉफ, नोरा फतेही, यो यो हनी सिंह, पंकज त्रिपाठी समेत अन्य ने कार्यक्रम में शामिल हुए ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

IIFA अवॉर्ड्स के चलते अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी फिल्म 'दसवीं' के 'मचा मचा रे' गाने पर डांस करते देखे जा सकते है। इसमें अभिषेक अकेले नहीं है बल्कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन भी उनका साथ दे रही हैं। परफॉर्म के दौरान अभिषेक बच्चन स्टेज से उतरकर फ्रंट लाइन ऑडियंस में बैठीं वाइफी ऐश्वर्या के पास जाते हैं और 'मचा मचा रे' स्टेप करते हैं। 

PunjabKesari
वीडियो को आइफा अवॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लैक कलर का लॉन्ग ओवरकोट गाउन पहन रखा है। जबकि अराध्या बच्चन को पिंक कलर के फ्रॉक में देखा जा सकता है। बता दें, आइफा की शाम कई सेलेब्स के लिए यादगार रही। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित 2021 की जीवनी पर आधारित वॉर फिल्म 'शेरशाह' को बेस्ट पिक्चर और विष्णु वर्धन को उसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं विक्की कौशल को सरदार उधम और कृति सेनन को मिमी में अपने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2022 का आगाज आखिरकार दो साल बाद हुआ है। कोरोना की वजह से ये शो नहीं हो पा रहा था लेकिन अब एक बार फिर से दो सालों के बाद सिनेमा के सितारों को इस महफिल में सजने का मौका मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static