इन एक्ट्रेसेस का स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं सफेद बाल, कॉन्फिडेंस से करती हैं इसे Flaunt

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 10:53 AM (IST)

हर किसी की अपनी जिंदगी है और सभी को अपने हिसाब से जीने का हक है। अगर सफेद बालों की ही बात करें तो कुछ लोग इसे छिपाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं,  लेकिन बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसा नहीं सोचती हैं। वह सफेद बालों में ही खुद को सवारना पसंद करती हैं। हांलाकि इसके  चलते उन्हें लोगों की बातें भी सुननी पड़ती है, पर ये उनकी पसंद हैं इसमें किसी को भी बोलने का हक नहीं है। आज हम ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने  पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सफेद बालों को फ्लॉन्ट किया है और यही इनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। 

ज़ीनत अमान

सबसे पहले बात करते हैं ज़ीनत अमान की जिन्हें बालों को कलर करना पसंद नहीं है। उनका कहना है कि- युवा होना अद्भुत है लेकिन बूढ़ा होना भी उतना ही अच्छा है। मुझे यह देखकर रोमांच होता है कि अधिक से अधिक सफेद बालों वाली महिलाएं (सभी उम्र की) उम्र को चुनौती देती हैं। उन्होंने हाल ही में किए रैंप वॉक में भी अपने सफेद बालाें को जमकर फ्लॉन्ट किया। 


 मंजिरी वर्दे 

अब बात करते हैं मंजिरी वर्दे की जो बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की प्यारी सास हैं। यह कहनस गलत नहीं होगा कि वह इस उम्र में भी अपने बहू से ज्यादा स्टाइलिश हैं। मंजरी वर्दे उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं जो इस उम्र में सजना धजना छोड़ देती हैं। उनके चेहरे का ग्लो ये बताने के लिए काफी है कि मंजरी इस उम्र में भी अपना बहुत ख्याल रखती हैं। जिन महिलाओं को ये लगता है कि सफेद बाल उनकी Personlity खराब कर रहे हैं मंजरी वर्दे उनके लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। 

डिंपल कपाड़िया 

अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया  के बाल उनकी शान है। बढ़ती उम्र के बावजूद भी उनके बाल हेल्दी और घने हैं।  अपने इन खूबसूरत बालों का ख्याल रखने के लिए वह  घर पर तैयार किए गए तेल से लेकर हेयरपैक तक को लगाती हैं।उनके अनुसार, हेल्‍दी डाइट और लाइफस्‍टाइल बालों को मजबूत बनाने और लंबे जीवन में योगदान देने वाले सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं। उनका कहना है कि- "मुझे अपने प्राकृतिक बालों को दिखाना बहुत पसंद था, और मुझे लगता है कि हर महिला को आत्मविश्वास के साथ सफेद बालों को फ्लॉन्ट करना चाहिए"।


जया बच्चन

जया बच्चन उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कभी अपने बालों को कलर नहीं लगाया है। वह हमेशा  सिंपल और नेचुरल लुक में ही नजर आती हैं। अमिताभ बच्चन ने भी अपनी पत्नी के  लंबे बालों का जिक्र करते हुए बताया था कि  कैसे वो एक्ट्रेस और पत्नी जया बच्चन से लंबे बालों के कारण आकर्षित हो गए थे।


रत्ना पाठक शाह

रत्ना पाठक शाह के बाल 30 साल की उम्र में ही सफेद होना शुरु हो गए थे।  उन्हें लगता था कि उन्हें अपने बालों के रंग के कारण अच्छे रोल नहीं मिलेंगे।  साराभाई बनाम साराभाई ने गर्व से कहा था कि-  मैंने अपने जिंदगी में  सबसे अच्छा काम यह किया कि मैंने अपने बालों को रंगना बंद कर दिया इसके बाद भी उन्हें अच्छे रोल मिले। 


इन  एक्ट्रेसेस ने भी फ्लॉन्ट किए सफेद बाल 

इनके अलावा और भी कई  एक्ट्रेसेस हैं जाे अपने सफेद बालों को शान से  फ्लॉन्ट करती हैं। इस लिस्ट में नेहा धूपिया, समीरा रेड्डी, ​लारा दत्ता शामिल है। समीरा का कहना है कि- मुझे अब इन बातों से फर्क नहीं पड़ता। पहले जिस तरह इन सब चीजों को लेकर पागल होती थी, अब नहीं होती।' इन सभी ने बता दिया है कि  सफेद बालों में भी खूबसूरत दिखा जा सकता है।

Content Writer

vasudha