Bridal Fashion! ट्रेंड में आया 'व्हाइट कलर', दीवाज से लीजिए Ideas

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 12:22 PM (IST)

लाल, गुलाबी व पिंक जैसे फेस्टिव शेड्स दुल्हनों में काफी लोकप्रिय हैं। अब दुल्हनें पाऊडर ब्लू और पेल पिंक रंगों की ओर अधिक झुकाव दिखाने लगी हैं जो कुछ वर्ष पहले तक गैर-पांरपरिक माना जाता था। आज सफेद रंग को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रोंज के साथ मिश्रित करके विवाह पूर्व तथा बाद के फंक्शन पर पहनना काफी पसंद किया जा रहा है। सीजन लेस और ट्रेंड न्यूट्रल लोगों के बीच यह रंग काफी पॉपुलर हो चुका है तो इस बात पर किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए था कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की रिसेप्शन के लिए परंपरा को तोड़ते हुए व्हाइट कलर का फाल्गुनी एंड शेन पिकॉक ड्रेस पहना था। 

फाल्गुनाी पिकॉक का कहना है कि यह एक सांझी प्रक्रिया है। प्रियंका ने हमें काफी इनपुट्स दिए थे जिन्हें हमने मूर्तरूप दिया और यह ड्रेस तैयार किया जिसे उन्होंने काफी पसंद भी किया था। हाल ही में व्हाइट कलर एक महत्वपूर्ण रंग के तौर पर उभरा है जो आज की दुल्हनों में काफी पॉपुलर है और यह आगे भी ब्राइड्स में ट्रेंड करेगा।

यह खास तौर से उन युवतियों में लोकप्रिय होगा जो गैर पारंपरिक चीजों का चुनाव करती हैं। 

गोल्ड तथा सिल्वर के साथ सफेद रंग का मिश्रण दुल्हन के पर्सनल स्टाइल को संजीदा बनाता है। स्टाइलिस्ट ईशा अमीन व्हाइट व आइवरी कलर को क्लासिक व सदाबहार मानती हैं। वह कहती हैं आइवरी जैसा रंग गोल्ड तथा टैस्सल रंगों के साथ बहुत जंचता है और इसका जलवा बहुत शानदार रहता है। 

दुल्हनों के संसार में सफेद रंग आजकल बहुत शानदार प्रभाव रखता हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं थी। 15 वर्ष पहले अपनी बहन के मेहंदी फंक्शन पर नव स्टाइलिस्ट ईशा भंसाली ने सफेद रंग की ड्रेस पहननी चाही थी तो सबने उन्हें ऐसा करने से मना किया था। वह कहती है तब व्हाइट को स्वीकार नहीं किया जाता था। यह इतना पवित्र और प्यारा रंग है कि मुझे खुशी है कि अब इसे स्वीकारा जाने लगा है। 

डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के लिए व्हाइट कलर भी वर्जित नहीं रहा क्योंकि उनकी पहली चिकनकारी वाली दुल्हन दो दश्क पूर्व श्वेता बच्चन नंदा थीं। इस संबंध में संदीप कहते हैं, हमने उस वक्त जो ट्रेंड स्थापित किया था लोगों को उसे फॉलो करता देख हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सोनम कपूर आहूजा तथा दीपिका पादुकोण दोनों ने अपने-अपने वेडिंग फंक्शन में क्लासिक चिकनकारी आउटफिट पहनने को अधिमान दिया था। 

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनम कपूर ने ए.जे.एस.के. की कैटेलाग में एक मल्टीपैनल्ड मल्टीह्यूड चिकनकारी लहंगा देखा था और वह चाहती थी कि उसकी शादी के अवसर पर यही उसे पहनाया जाए। उसने दो वर्ष पहले फैशन हाऊस को इसका ऑर्डर दिया था। 

स्टाइल पसंद दीपिका को भी ए.जे.एस.के. लेबल का काम पसंद आया और उसने भी चिकनकारी को खूब गहराई से समझा। अबू जानी कहते हैं दो घाघरे डिजाइन करना हमारे लिए बहुत शानदार था जो इन जादुई व्यक्तित्व वाली महिलाओं के लिए पूरी तरह खास था। चिकनकारी तथा क्रीम्स, ऑफ व्हाइट व बेज निजी तौर पर हमारे फेवरिट हैं। हम चिकनकारी को मौलिक परफैक्शन की तरह देखते हैं और इसे कारीगरी का एक शानदार नमूना मानते हैं। 

अबू और संदीप का लेबल कई दुल्हनों के परिधानों को क्रीम, ऑफ व्हाइट तथा आइवरी में तैयार करने के लिए प्रसिद्ध रहा हैं। संदीप कहते हैं, न सिर्फ चिकनकारी बल्कि जरदोजी रेशम थ्रेड व मिररवर्क भी जॉर्जेट व खादी जैसे फैब्रिक में किया जाता है। 


Content Writer

Sunita Rajput