Child Healthy Diet: बच्चों का पाचन तंत्र सही रखने के लिए कौन से फल फायदेमंद

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 03:38 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खान-पान भी बहुत जरूरी है ताकि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न हो सके। जितना हम अपने खाने-पीने पर ध्यान देंगे उतना ही बच्चों का शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त होगा। ऐसे में बच्चे कोई भी चीज खा लेते हैं जिसके बाद उन्हें कईं तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए सेहत के लिए जो चीज अच्छी है वो ही बच्चों को देना माता-पिता की जिम्मेदारी बन जाती है। फलों में अलग-अलग तरह के विटामिन,मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि बच्चों का विकास करने में सहायक होते हैं। 
तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सा फल बच्चों के पाचन तंत्र के लिए ठीक हैं-  

सेब

सुबह बच्चों को एक सेब खिलाने के कईं सारे फायदे हैं। इससे उनका पी.एच लेवल कंट्रोल रहता है और उनको पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती। डायरिया, दस्त या खाने  में हो रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसको खाने से बच्चे का एनर्जी लेवल बढ़ता है और उनका शरीर फुर्तीला बना रहता है। 

केला

केले में फाइबर पाया जाता है। जो खाने न पचने जैसी समस्याओं को रोकने में मदद कब्ज जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।यह आंतों में हो रही समस्याओं से राहत दिलाता है।यह पेट की बैक्टीरिया और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। 

 अमरुद

 अमरुद पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है इसमें पाए जाना वाला विटामिन्स सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन सी की मात्रा पाए जाने के कारण यह इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायता करता है। पाचन तंत्र की क्रिया को बढ़ाता है और पाचन संबंधी समस्याओं से दूर रखता है। 

 पपीता

 पपीते में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और स्वस्थ पाचन तंत्र में भी पपीता बहुत सहायक होता है। इससे बच्चों को भूख भी कम लगती है उनकी त्वचा के लिए भी पपीता बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

एवोकाडो

 एवोकाडो पानी में आसानी से घुल जाता है और पाचन को मजबूत बनाता है।इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या से राहत दिलाते हैं। फलों का अच्छे से आहार उनके पोषण और विकास के लिए बहुत ही जरूरी है । 

Content Writer

Anjali Rajput