कियारा आडवाणी  का कौन सा Bridal Look आपको लगा बेस्ट? मिस मत करिए ये तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 01:46 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे जोर- शोर से चल रहे हैं। फैंस को उस दिन का इंतजार है जब कपल दूल्हा- दुल्हन के रूप में उनके सामने आएंगे। हर कोई जानना चाहता है कि कियारा अपने खास दिन के लिए किस डिजाइनर और किस रंग का लहंगा कैरी करने जा रही हैं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के दुल्हन बनने को भले ही थोड़ा टाइम हो लेकिन फिल्मी पर्दे पर वह कई ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी हैं। यानी कि वह  'दुल्हन वाली फीलिंग' पहले से ही फील कर चुकी हैं। चलिए  कियारा के रियल लुक से पहले उनके अब तक के रील ब्राइडल लुक पर डालते हैं एक नजर 


सबसे पहल बात करते हैं इस लुक की जिसमें कियारा  सिंपल रहने के बाद भी काफी रॉयल लग रही है। 


क्रिकेट स्टार एम.एस.धोनी की बायोपिक फिल्म में कियारा ने बिलकुल ही धोनी की पत्नी साक्षी जैसा लुक लिया था। शादी के जोड़े से लेकर गहनो कियारा का लुक हू-ब-हू साक्षी जैसा  रीक्रिएट किया गया था। 


इस पिंक कलर के लहंगे में भी होने वाली दुल्हनिया बेहद खूबसूरत लग रही थी। हैवी ज्वेलरी उनके  लुक को कंप्लीट कर रही थी। इस आउटफिट में उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। 


लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी- धजी कियारा को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। फिल्म 'जुग-जुग जियो' के वेडिंग सीन के लिए कियारा ने जो ब्राइडल लहंगा पहना था उसकी कीमत  लाखों में थी। लहंगे के साथ वी नेकलाइन मैचिंग ब्लाउज और जरदोजी की इम्ब्रॉयडरी बेहद शानदार लग रही थी। 

शादी की चर्चाओं के बीच कियारा के इस स्टनिंग लुक ने भी खूब वाहवाही लूटी थी। एथनिक आउटफिट ब्रांड के विज्ञापन के लिए वह  सुर्ख लाल जोड़े में दिखाई दी थी। अब बस उनके रियल लुक का सभी को बेसर्बी से इंतजार है। 
 

Content Writer

vasudha