महिलाओं के लिए चेहरा शेव करना सही है या गलत? जानिए फायदे और नुकसान

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 02:25 PM (IST)

यह सिर्फ एक मिथ है कि चेहरे पर बाल सिर्फ पुरुषों के हो सकते हैं, कई महिलाओं के चेहरे पर भी बाल होते हैं, लेकिन यह पुरुषों के मुकाबले बारीक और सॉफ्ट होते हैं। हालांकि, कई बार हार्मोनल इंबैलेंस के चलते महिलाओं को भी चेहरे पर मोटे और दिखने योग्य बाल आ जाते हैं जिससे उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में उन्हें हटाने के लिए कई लोग वैक्स और शेव करते हैं, लेकिन क्या महिलाओं को चेहरे पर शेव करना चाहिए या नहीं...

महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी फायदेमंद- 

आजकल मार्केट में महिलाओं के फेशियल हेयर शेव करने के लिए कई सारे रेजर आते हैं, जिससे चेहरे को शेव करने से बाल, एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं, जिससे स्किन गोरी और साफ लगने लगती है। यह लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। कुछ लोग चेहरे के बालों को लेकर बहुत सेंसिटिव होते हैं।  अगर आप शेविंग करते है, तो आपको अपने फेस हेयर को लेकर टेंशन नहीं होती है और आप आत्मविश्वास से लबरेज हो जाते हैं। 

महिलाओं को फेस शेविंग क्यों नहीं करनी चाहिए?

1. अगर आप बालों को हटाने के लिए शेविंग कर रहे हैं, तो बार-बार शेव करने की जरूरत हो सकती है। अगर आपके बाल बहुत काले हैं, तो आपको हर 2-3 दिन में शेव करना पड़ेगा। 
2. कई बार चेहरे के बालों को शेव करने से ये इन ग्रो दर्दनाक बाल निकल सकते हैं।
3. शेव करने से चेहरे पर चोट लगने और कटने का खतरा रहता है जिससे खून बह सकता है। शेविंग करने से रेजर बर्न भी हो सकता है।
4. अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो शेविंग इसे और ज्यादा ड्राई कर सकती है और असहज महसूस कर सकती है। इससे फ्लेकिंग और खुजली भी हो सकती है। ऐसे में शेव करने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजिंग जरूर करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur