Vastu Tips: घर की सुख-शांति के लिए कहां लगाएं नए वर्ष के कैलेंडर? जानिए यहां

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 11:30 AM (IST)

नया साल आते ही हर कोई अच्छे व सुखी जीवन की कामना करता है। इसके साथ ही सभी नए साल के आगमन में घर पर नया कैलेंडर लगाते हैं। वास्तु में भी नए साल पर पुराना कैलेंडर हटाकर नया कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। मगर इसे दिशा व फोटो वाला लगाना बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं कैलेंडर से जुड़े वास्तु टिप्स...

यहां लगाएं भगवान सूर्य देव की फोटो का कैलेंडर

अक्सर लोग भगवान जी की तस्वीरों वाला कैलेंडर घर पर लगाते हैं। ऐसे में आप भगवान सूर्य देव की तस्वीर का कैलेंडर घर की पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा को सबसे शुभ और अच्छा फल देने वाली माना जाता है। इसी दिशा में ही समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। यहां पर कैलेंडर लगाने से जीवन में आत्मसम्मान, ऊर्जा, नेतृत्व और यश की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही सूर्य देव की इस दिशा में उगते सूरज की फोटो लगाना शुभ माना जाता है।

यहां लगाएं भगवान जी के फोटो के कैलेंडर

अगर आप भगवान जी की फोटो का कैलेंडर घर पर लगाना चाहते हैं तो इसे उत्तर, पश्चिम और पूर्व की दीवारों पर लगाएं। इन दिशाओं पर भगवान से जुड़े कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है।

इस दिशा पर लगाएं माता लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीर वाला कैलेंडर

वास्तु अनुसार,उत्तर दिशा धन के देव कुबेर और देवी लक्ष्मी की मानी जाती है। इसलिए इस दीवार पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीरों वाला कैलेंडर लगाएं। आप चाहे तो इस दिशा कुबेर देव और देवी लक्ष्मी की फोटो भी लगा सकते हैं। इसके साथ उत्तर दिशा की दीवार पर हरियाली और प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें लगाना भी शुभ माना जाता है।

इस दिशा में ना लगाएं कैलेंडर

दक्षिण दिशा को रुकावट और ठहराव की दिशा माना गया है। इसलिए वास्तु अनुसार, इस दिशा में कैलेंडर लगाना अशुभ माना गया है। ऐसे में आप भी घर की दक्षिण दिशा में कैलेंडर ना लगाएं।

ऐसा कैलेंडर लगाने से बचें

. इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी ऐसा कैलेंडर ना खरीदें जिसमें हिंसक जानवरों, डूबते जहाज या सूर्य आदि नकारात्मक चित्र बने हो। इससे घर व जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर-परिवार में परेशानी, तनाव, कलह का सामना करना पड़ सकता है।

. अगर आप भी दरवाजे के आगे या पीछे कैलेंडर लटकाते हैं तो अपनी आदत को सुधार लें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, परिजनों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

. आमतौर पर लोग पुराने कैलेंडर के ऊपर ही नया कैलेंडर लगा देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के सदस्यों की प्रगति, सफलता, तरक्की में बांधा आ सकती है। इसलिए पुराना कैलेंडर घर से हटाकर ही नया कैलेंडर लगाएं।

pc: FREEPIK

Content Writer

neetu