कहां और किस हाल में हैं Vivian Dsena की एक्स वाइफ? लगाए थे एक्टर पर कई चौंकाने वाले आरोप!

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 02:51 PM (IST)

मधुबाला फेम एक्टर विवियन डीसेना ने गुपचुप तरीके से  शादी करके टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। अपनी इजिप्ट वाली गर्लफ्रेंड नौरान एली संग विवियन ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत की है , हालांकि एक साल तक उन्होंने इस शादी को छुपा कर रखा। अब जाकर इसका खुलासा किया है।

विवियन डीसेना की है ये दूसरी शादी

आपको बता दें कि ये विवियन की दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और जल्दी ही बात तलाक तक पहुंच गई। विवियन के इस अचानक शादी के इस खुलासे से विवियन की पहली पत्नी की चर्चा तेज हो गई है। सब जानना चाहते हैं कि विवियन की पहली पत्नी आखिर कौन है, दोनों की शादी क्यों टूटी और कहां हैं वो आजकल,आईए जानते हैं इन सारे सवालों का जवाब एक-एक करके....

पारसी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली वाहबिज दोराबजी

पुणे, महाराष्ट्र में पारसी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली वाहबिज दोराबजी एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो 'प्यार की ये एक कहानी' से की थी। ये शो उस वक्त साल 2010 से 2011 तक चला। इस शो के दौरान ही उनकी मुलाकात विवियन से हुई थी।जब विवियन ने वाहबिज को पहली बार देखा तो वह तभी उनके कायल हो गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह मिले थे तो उस समय बूंदा बांदी हो रही थी।

इसी दौरान वह वाहबिज से टकरा गए थे। इसके बाद जो वाहबिज मुस्कुराईं, वहीं पर वो फ्लैट हो गए।दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। विवियन और वाहबिज ने बाद में गुपचुप तरीके से साल 2013 में शादी कर ली है। वाहबिज का कहना था कि उनके परिवार को मीडिया अटेंशन नहीं चाहिए थी इसलिए उन्होंने मीडिया में हल्ला ना करके प्राइवेट सेरेमनी रखी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2017 आते-आते दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी, आखिर इनके रिश्ते में दरार क्यों आई, आइए इसके बारे में भी जान लें।

इस वजह से आई रिश्ते में दरार

दरअसल दोनों के बीच मतभेद होने लगे। कहा तो ये भी जाता है कि कोर्ट में  वाहबिज  ने विवियन पर Extra Matrial affair और  घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट देकर इन सारी खबरों का खंडन किया। उन्होनें कहा - 'भारी मन से हम ये बताना चाहते हैं कि दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। अब हम तलाकशुदा हैं। हमने अपने रिलेशन को बचाने की हर संभव कोशिश की।लेकिन अब हमें ये एहसास हुआ कि हम साथ नहीं रह सकते। हम दोनों अब अपनी अलग-अलग जर्नी शुरू करेंगे। ये फैसला हम दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। साथ ही फैन्स ने हम ये कहना चाहेंगे कि जो प्यार अभी तक दिया है वो आगे भी देते रहें। किसी पर अलग होने के लिए दोष न मढ़ें'।

वाहबिज इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव हैं। साल 2021 में वह एक वेब सीरीज कश्मकश में भी नजर आई थीं। बहू हमारी रजनीकांत जैसे कई टीवी सीरियल्स भी किए हैं। अब वह सोशल मीडिया पर फैशन ब्लॉगर बनी हुई हैं। उनके 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहां वह अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं। बीच में इनका नाम एक्टर विपुल रॉय  से जुड़ा था। साथ में इन्हें पार्टी भी करते देखा जाता है लेकिन इस पर कोई इंफॉर्मेशन नहीं है।

Content Editor

Charanjeet Kaur