16 दिन तक कोमा में रहने के बाद जब मां से मिला बच्चा, रूला देगा ये बेहद भावुक वीडियो

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 01:28 PM (IST)

मां और बच्चे का अटूट-रिश्ता कुछ वैसे ही होता है जैसे  चोली का ‘दामन’ से होता है। ये रिश्ता मां के गर्भ से ही शुरू हो जाता है, बच्चे के दुनिया में आते ही मां उसके लिए सुरक्षा कवच का एक घेरा बना देती है। हर मां चाहती है कि उसके बच्चे को कोई मुसीबत और परेशानी छू भी ना पाए। हालाकि बच्चे पर जब कोई कष्ट आता है तो मां बुरी तरह से टूट जाती है।

لقاء طفل بوالدته بعد غيبوبة دامت 16 يوم🥺💔. pic.twitter.com/xfLawRnJt9

— Gorgeous (@gorgeous4ew) June 24, 2023


ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जिसके बच्चे ने छोटी उम्र में ही बहुत कष्ट सहे और उसकी हालत देखकर वह अपने आपको संभाल नहीं पाई।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर किसी के भी आंसू निकल जाए।  दरअसल बीमारी की जटिलताओं के कारण ये बच्चा 16 दिनों तक कोमा में था। होश आने पर उसने सबसे पहले अपनी मां को देखना चाहा। 


वीडियो में बताया गया है कि एक बच्चा16 दिन तक कोमा में रहने के बाद अपनी मां से मिला। वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला अस्पताल के कमरे में जाती है जैसे ही उसका बच्चा अपनी मां को देखतो है वह जोर- जोर से रोने लगता है। मां भी अपने बच्चे को देखकर खुद को रोक नहीं पाती और तुरंत उसे गले लगा लेती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो गए हैं।


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब मैंने इसे पहली बार देखा तो मेरा दिल टूट गया। मुझे एक ही समय में मां का दर्द और प्यार महसूस हुआ, यह छोटा बच्चा कोमा से निकलने के बाद मां को ढूंढ रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान कभी किसी माता-पिता को बच्चे का दर्द ना दें,  ये बच्चा जल्द ठीक हो जाए।

Content Writer

vasudha