जब सबके सामने शाहरूख ने गौरी से कहा था कुछ ऐसा, एक्टर की बात बदल देगी आपका नजरिया

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 06:16 PM (IST)

आज कल प्यार करना तो बेहद आसान है लेकिन अपने प्यार को पाना और कसमें वादे निभाना मुश्किल। ऐसा कईं बार देखा जाता है कि प्यार करने वालों में  जो एक चीज बाधा बनती है वह है धर्म। हमारे आस-पास ऐसा कितने ही रिश्ते हैं जो धर्म के आगे हार जाते हैं। लेकिन क्या प्यार धर्म, उम्र या फिर शक्ल देखकर किया जा सकता है? इस तरह की सोच सिर्फ आम लोगों की नहीं बल्कि सेलेब्स को भी फेस करनी पड़ती है। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कईं स्टार्स हैं जो अलग-अलग धर्म से हैं और उनके प्यार में कभी भी धर्म नहीं आया है। इन्हीं में से एक है शाहरूख खान और गौरी।

अब भई प्यार भी दुआ की तरह होता है जिस तरह दुआ कबूल होने में समय लगता वैसे ही प्यार को पाने के लिए भी तमाम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है और कुछ ऐसा ही हुआ था शाहरूख गौरी के साथ। दरअसल एक बार शाहरूख ने वेडिंग रिसेप्शन के दौरान गौरी के साथ एक ऐसा मजाक कर दिया था कि गौरी के साथ-साथ सारी फेमिली ही हैरान रह गई थी। 

धर्म बदलने को लेकर शाहरूख ने कहा था कुछ ऐसा 

दरअसल एक चैट शो में एक्टर ने इस बात के बारे में खुलासा किया था और बताया कि उन्होंने गौरी के परिवार के साथ धर्म बदलने को लेकर मजाक किया था। यह तो सब जानते हैं कि शाहरूख और गौरी अलग अलग धर्म से है और एक्टर की मानें तो सभी रिश्तेदार शादी के बाद इसी पर अपने अपने कयास लगा रहे थे कि क्या अब गौरी इस्लाम धर्म को कबूल करेंगी? इस पर शाहरूख ने एक ऐसा मजाक किया जो बहुत से लोगों की आंखें खोल गया। 

गौरी से कहा बुर्का पहनो 

फिर शाहरूख ने रिश्तेदारों को अपने हिसाब से समझाने की कोशिश की और मजाकिया अंदाज में गौरी से कहा गौरी चलो, बुरखा पहनो। नमाज़ पढ़ते हैं, चलो जल्दी करो। यह सुनते ही गौरी का परिवार हैरान हो गया लेकिन शाहरुख ने प्रैंक बंद नहीं किया और रिश्तेदारों से शाहरूख ने कहा देखिए ये तो आज से बुरखे में ही रहेगी। आज के बाद ये घर से बाहर नहीं निकलेगी। इसका नाम हम आयशा कर देंगे।

धर्म को लेकर शाहरूख की बात आपको भी सुननी चाहिए 

अपने इसी इंटरव्यू में शाहरूख ने कहा कि  उन्हें ऐसा करके काफी मज़ा आया लेकिन इससे एक सबक यह था कि कोई भी धर्म का सम्मान करता है लेकिन इसे अपने प्यार के रास्ते में नहीं आना चाहिए। सच में शाहरूख की यह बात आज हर किसी को सुननी चाहिए। खासकर प्यार करने वालों को। क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि शादी के बाद धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है जो कि गलत है। हर किसी को अपनी मर्जी से धर्म अपनाने का अधिकार है। 

प्यार के बीच न लाएं छोटी छोटी बातें 

अपने प्यार में कभी भी आप ऐसी छोटी छोटी बातें न लेकर आएं क्योंकि इससे रिश्ते बनते नहीं बल्कि और बिगड़ते जाते हैं। इसलिए अगर आप किसी को प्यार करते हैं तो दिल से करें और अपने सुंदर से रिश्ते को खराब न करें। 

एक दूसरे को बदलने की कोशिश न करें 

प्यार में दूरियों का कारण एक दूसरे को बदलना भी बनता है।  जब हम एक दूसरे को असेप्ट न करके एक दूसरे को बदलने की कोशिश करते हैं तो हमारे प्यार में दूरियां आ जाती हैं इसलिए एक दूसरे से प्यार करें न कि एक दूसरे को बदलने चाहें। 

एक दूसरे को समझें 

ऐसा कईं बार देखा जाता है कि शादी के बाद लड़की पर दबाव बनाया जाता है कि वह लड़के के घर के सारे रीति रिवाज और धर्म अपनाएं लेकिन इसमें लड़की की पसंद या फिर नापसंद नहीं पूछी जाती जिसके कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए अगर आप अपने रिश्ते को स्ट्रांग करना चाहते हैं तो आप भी शाहरूख की तरह जिंदगी में यह सीख जरूर लें। 

Content Writer

Janvi Bithal