सहेली के पिता ने ही जब किया यौन शोषण तो बेटी ने खुद दर्ज करवाई FIR

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 12:40 PM (IST)

अखबारों में खबरें सुनने को मिलती है जिसमें एक पिता अपनी बेटी व एक बेटी अपने पिता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती है, लेकिन जब वही बेटी किसी के खिलाफ हो रहे न्याय के लिए आवाज उठाती है तो उसके लिए सब रिश्ते पीछे छूट जाते है। नेहा ने भी जब अपनी सहेली के साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ रिपोर्ट खिलवाई तो सब जानकर हैरान थे कि वह शिकायत उसके खुद के पिता के खिलाफ थी। नेहा की हिम्मत आज बाकी सब लड़कियों को प्रेरणा है, ताकि वह भी आगे आकर समाज में हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं। 

जानिए क्या था पूरा मामला

19 साल की नेहा जो कि अपने पिता के साथ नोएडा सेक्टर 93 में रहती है। कुछ दिन पहले नेहा की एक सहेली पश्चिम बंगाल से उसे मिलने के लिए आए थी, तब वह नेहा के साथ उसी के घर में रुकी हुई थी। जानकारी के अनुसार नेहा के पिता को शराब पीने की काफी बुरी लत थी, 21 अगस्त को शाम 4 बजे नशे की हालत में उसने अपनी ही बेटी की सहेली के साथ बुरा व्यवहार किया। 
जानकारी अनुसार जब नेहा की दोस्त शालिनी बाथरुम में नहा रही थी तो नेहा ने शालिनी की चीखने की आवाज सुनी। जब वह शालिनी के कमरे में गई तो उसने देखा की उसके पिता उसी के सहेली के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उसे बाद नेहा ने अपने पिता को डांट कर बाहर निकाल दिया। शालिनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जब वह नहा रही थी तभी नेहा के पिता ने दरवाजे को धक्का दिया और अंदर आ गए, तब वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसके बाद पिता ने शालिनी व नेहा दोनों के साथ बुरा व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट की। इन सब के बावजूद दोनों सहेलियों ने मिलकर पिता को घर से भाग दिया।

 नेहा ने दर्ज करवाई शिकायत 

इसके बाद नेहा ने हिम्मत दिखाते हुए न केवल अपनी दोस्त शालिनी के साथ पुलिस स्टेशन गई, बल्कि वहां पर जा कर अपने पिता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। शिकायत करवाते समय नेहा ने पिता द्वारा उसके साथ व उसकी सहेली के साथ की गई बदसलूकी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस पिता को गिरफ्तार करने के लिए घर आई तो वह वहां से फरार था। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal