डांस कर रही नोरा को पड़ी थी चप्पल, जानिए क्या था किस्सा ?

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 10:51 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस व बैली डांसर नोरा फतेही की अदाओं का तो हर कोई दीवाना है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व डांस वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसी डांस की वजह से उन्हें चप्पल तक पड़ गई। इसका एक वीडियो नोरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

मां ने मारी नोरा को चप्पल

दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले नोरा ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह एक मां और एक बेटी का किरदार निभाते नजर आई थी। वीडियो में देख सकते हैं कि बेटी पर डांस का जनून सवार रहता है लेकिन उसकी मां को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं। बेटी अपनी कमरे में डांस करती है तभी उसकी मां किचन से चप्पल फेंक कर मारती है। नोरा का यह फनी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

यहां देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

आपको बता दें नोरा का बचपन भी बिल्कुल इस वीडियो की तरह था। बचपन से ही नोरा को डांस करने का बेहद शौंक था लेकिन अपने मां से उन्हें इसके लिए काफी डांट पड़ती थी। इसके बावजूद भी नोरा ने डांस करना नहीं छोड़ा। वह मां से छिपकर डांस करती थी और आज उसी डांस ने नोरा को अलग पहचान दिलाई है। 

Content Writer

Bhawna sharma