यूरिन इंफैक्शन की समस्या है परेशान तो इन चीजों से करें परहेज

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 05:38 PM (IST)

यूरिन इन्फेक्शन के घरेलू उपाय  : यूरिन इंफैक्शन यानि यूरिन करते समय दर्द, पेशाब लगना, जलन आदि होना। इस समस्या के होने का कारण अधिक मसाले वाली चीजों का सेवन करना और पानी कम मात्रा में पीना हो सकता है। कई बार तो यह समस्या जल्दी ठीक हो जाती है लेकिन कई बार इसकी तरफ ध्यान न देने के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। आज हम आपको इस समस्या के होने के कारण, लक्षण और खाने की चीजों से परहेज करने के बारे में बताएंगे, जिन पर ध्यान देकर आप इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा पाएंगे।



यूरिन इंफैक्शन होने के कारण

डायबिटीज की समस्या
मूत्राशय में पथरी
मूत्राशय में क्षय रोग के कारण गांठे बनना
अधिक मसालेदार चीजें खाना
पानी कम मात्रा में पीना



यूरिन इंफैक्शन के लक्षण 

यूरिन रुक-रुककर कर आना
यूरिन पीले रंग का होना
बार-बार यूरिन आना



इन चीजों से परहेज



1. यूरिन इंफैक्शन होने पर शक्कर की बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. इस समस्या के दौरान केक, कुकीज, कार्बोनेटेड ड्रिंक और स्वीट्स से परहेज रखना चाहिए।
3. कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इसके सेवन से यूरिन इंफैक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। 
4. इसके अलावा मिर्च-मासाले,गुड़,खटाई और तेल वाली चीजों से भी दूरी बना कर रखनी चाहिए।



यूरिन इन्फेक्शन के घरेलू उपाय


1. यूरिन इंफैक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 100 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम काले तिल और  100 ग्राम पुराना गुड़ पीस कर तवे पर भून लें। फिर हर रोज 1 चम्मच चूर्ण को पानी के साथ लें।

2. यूटीआई यानि पेशाब के रास्ते में होने वाली इंफैक्शन को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं।

3. करौंदा में ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। इस समस्या के होने पर करौंदा या इसके जूस का सेवन करें।

4. लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरियां को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाएं। 

Content Writer

Anjali Rajput