कब और किस उम्र में बच्चों से करें पीरियड्स से जुड़ी बात?

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 02:45 PM (IST)

टीवी में पीरियड से जुड़ी ऐड आने पर बच्चे अक्सर पेरेंट्स से इसके बारे में पूछते हैं। मगर मां-बाप उन्हें इसके बारे में बताने की जगह बात को टालना सही समझते हैं। आमतौर पर मांओं को लगा था कि अभी बच्चों की उम्र खेलने-कूदने की है। ऐसे में ये सब बातें बच्चों को बताने से वे समय व उम्र से पहले ही बड़े हो जाएंगे।

मगर फिर भी कभी टीवी में या घर पर काली पन्नी में पड़े पैड देखकर बच्चों के मन में इसके बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। वहीं आज के बच्चों का दोस्त इंटरनेट और मोबाइल होने से वे जल्दी समझदार व बड़े हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों को किसी और से गलत तरीके से जानकारी मिलने की जगह पर पेरेंट्स को खुद ही पीरियड से जुड़ी बात बच्चों के साथ शेयर करनी चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बच्चों से कब और कैसे पीरियड्स के बारे में बताया चाहिए।

झिझके नहीं, खुलकर करें बात

पीरियड से जुड़ी बात करने पर आमतौर पर झिझक महसूस करते हैं। मगर आपके बच्चे को अपने शरीर में होने वाले इस बदलावों के बारे में सही से पता होना जरूरी है। इसलिए आपको पहले अपने अंदर की झिझक दूर करने की जरूरत है। फिर अच्छे से इस बारे में बच्चों से बात करें। अगर आपके बच्चे इस बात को समय से पहले जान लेंगे तो वे खुद के शरीर में होने वाले इन बदलावों के लिए तैयार रहेंगे। इसतरह आगे चलकर उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस उम्र में बच्चों से करें पीरियड से जुड़ी बात

वैसे तो इस टॉपिक पर बच्चों से बात कब करनी चाहिए ये पेरेंट्स अच्छे से जानते हैं। मगर फिर भी 10 साल का बच्चा सभी बातों को समझने में सक्षम होता है। ऐसे में आप अपने 10 साल के बच्चों से इसके बारे में बात कर सकते हैं।

लड़के-लड़की दोनों को समझाएं

अक्सर माओं का मानना हैं कि ये लड़कियों से जुड़ी बात हैं तो सिर्फ उन्हें ही पता हो। मगर असल में, इस विषय पर लड़कों से बात करना भी जरूरी होता है। इससे लड़कों में संवेदनशीलता का गुण आता है।

pc: freepik

Content Writer

neetu