शरीर में जमा Cholestrol बाहर निकाल फेंकेगा यह अनाज, मिलेंगे और भी स्वास्थ्य लाभ

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 10:23 AM (IST)

गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। छोटी उम्र में ही लोग हार्ट संबंधी बीमारियां, डायबिटीज, यूरिक एसिड जैसी बीमारियां से घिर रहे हैं। इन सब समस्याओं से बचने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करना जरुरी है। हेल्दी डाइट की बात करें तो गेंहू भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वााल हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स धमनियों में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसके अलावा गेंहू में मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको इसके कुछ अन्य फायदों के बारे में बताते हैं। 

स्ट्रोक का खतरा होगा कम 

गेंहू का भूनकर सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-के और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण मौजूद होते हैं यह गुण स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। इसका सेवन करने से धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। 

दिल के लिए फायदेमंद 

गेंहू के दाने दिल के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। इनका सेवन करने से हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 

वजन होगा कम 

यह वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र होगा सही 

यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। 

कैंसर का जोखिम होगा कम 

इसका सेवन करने से कैंसर का जोखिम भी कम होता है। गेंहू में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स बनने से रोकते हैं। 

नोट: यदि आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। 

Content Writer

palak