नाक पर तिल वाली लड़कियां होती हैं आशिक मिजाज, जानिए और ऐसे कई राज

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 01:22 PM (IST)

प्राकृतिक तौर पर शरीर के कई हिस्सों में तिल मौजूद होते हैं। कुछ इनको अपने लिए लकी तो कोई इनको अन लकी मानते हैं । मगर क्या आप जानते हैं कि तिल से हम इंसान का नेचर भी पता कर सकते हैं। जी हां, तिल आपके नेचर के साथ ही फैशन के बारे में भी सब कुछ बता सकता है। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके शरीर पर बने तिल। 


1. नाक
जिन लड़कियों की नाक पर तिल होता है वह स्वभाव से थोड़ी गुस्सेल और आशिक मिजाज वाली होती हैं। इनको रेड, चमकीले और ऑरेंज कलर वाले कपड़े बेहद पसंद होते हैं। नाक पर तिल वाली लड़कियां खुद को औरों से अलग दिखाने की कोशिश करती हैं। 


2. फॉरहेड


फॉरहेड पर तिल वाली लड़कियां किस्मत की बड़ी धनी होती हैं। दौलत, शोहरत, कामयाबी इनके कदम चूमती है। इनके वॉडरोब में व्हाइट, ब्लैक और ग्रे कलर की आउटफिट्स देखने को मिलेगी।  अपने सिंपल से लुक से ये किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। 


3. होंठ
होंठ पर तिल वाली लड़कियां बहुत ज्यादा जिद्दी स्वाभाव की होती हैं। ये सिर्फ अपने मन की सुनती है और मनमर्जी करती हैं। 


 4. गाल
गाल पर तिल वाली लड़कियां सेक्सी और खुले विचारों वाली होती हैं। ये दिखावे में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखती हैं। मगर इनको सेंट ऑफ अट्रैक्शन बनना अच्छा लगता है। इनपर हर तरह की आउटफिट्स सूट करती हैं। 


5. कंधा


कंधे पर मौजूद तिल हॉट, अट्रैक्टिव और अकलमंद इंसान की निशानी होती है। इनको एक्सपेरिमेंट करना बहुत अच्छा लगता है। वैसे तो इनका कोई स्टाइल स्टेटमेंट नहीं होता लेकिन यह हर तरह के आउटफिट्स को सहजता से कैरी करती हैं। 

Content Writer

Nisha thakur