Sankashti Chaturthi 2021: संतान प्राप्ति के लिए करें सकट चौथ व्रत, इन नियमों का पालन भी जरूरी

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 03:15 PM (IST)

संकट चतुर्थी के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, जो हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस साल यह व्रत 31 जनवरी से 1 फरवरी तक पड़ रहा है। मान्यता है कि भगवान गणेश जी यह व्रत करने से शिक्षा, धन, अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। साथ ही इससे संतान निरोगी, दीर्घायु और सभी कष्ट से मुक्त हो जाता है। मगर, आपका यह व्रत तभी सफल माना जाएगा जब आप सभी नियमों का पालन करेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि व्रत के दौरान किन बातों का रखें खास ख्याल...

महिलाएं रखें इन बातों का खास ध्यान...

व्रत में तुलसी का प्रयोग वर्जित

भगवान गणेश जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है। ऐसे में इस दौरान पूजा, भोजन या प्रसाद, किसी भी तरह तुलसी का इस्तेमाल ना करें। भगवान श्री गणेश को दूर्वा, शमी का पत्ता, बेलपत्र, गुड़ और तिल से बने लड्डू भी चढ़ा सकते हैं।

PunjabKesari

बुजुर्गों का सम्मान

किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति या ब्राह्मण का अपमान ना करें क्योंकि इससे गणपति बप्पा क्रोधित हो जाते हैं। साथ ही रोजाना अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, खासकर इस दिन पर।

ना करें इन चीजों का सेवन

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भूमि के अंदर उगने वाले कंद मूल जैसे प्याज, लहसुन, मूली, गाजर, चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से भी परहेज रखें।

शारीरिक संबंध बनाने से बचें

महिलाएं चाहे व्रत रखें या ना रखें लेकिन इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। इस दिन शारीरिक संबंध बनाना वर्जित माना जाता है।

पशु-पक्षी को ना करें परेशान

किसी भी पशु या पक्षी को सिर्फ इस दिन ही नहीं बल्कि कभी भी परेशान नहीं करना चाहिए। इससे बप्पा नाराज हो जाते हैं। इस दिन किसी भी प्यासे पशु या पक्षी को जल पिलाना अच्छा होता है।

दान करें ये चीजें

व्रत में अन्न, नमक, गुड़, तिल, कपड़े, गौघृत, चांदी और शक्कर का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गौ और हाथी को गुड़ खिलाने से अकालमृत्यु का भय नहीं रहता।

PunjabKesari

अपशब्द ना बोलें

झूठ बोलने से बचें क्योंकि इससे भी बप्पा रुष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा किसी को अपशब्द भी ना बोलें।

मुख्यद्वार पर लगाएं बप्पा की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ गणेश की मूर्ति लगानी चाहिए। इससे बुरी व नाकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और हमेशा खुशियों का वास होता है।

बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा

भगवान गणेश जी की बैठी हुई प्रतिमा घर के लिए शुभ मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में धन की कभी कमी नहीं पड़ती और बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static