कपल्स को देखकर सिंगल लड़कियों के दिमाग में आते हैं ये सवाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 06:13 PM (IST)

रिलैशनशिपः प्यार को लेकर हर किसी की सोच अलग-अलग होती है। जो लोग रिलेशनशिप में खुश होते हैं उनके लिए प्यार ही जिंदगी है। वहीं, जो सिंगल होते हैं उनके लिए प्यार का मतलब टाइम बर्बाद करना। कुछ लड़कियां सिंगल रहना पसंद करती हैं लेकिन जब वह किसी दोस्त को उनके पार्टनर के साथ देखती है तो उसके मन में कई तरह के सवाल आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कपल्स को देखकर सिंगल लड़की के दिमाग में क्या-क्या बातें आती हैं। 

1. किसी कपल को एक-दूसरे के साथ प्यार से बातें करते देख सिंगल लड़कियां सोचती हैं कि ये बस कुछ ही दिन एेसे रहेंगे बाद में एक-दूसरे को छोड़ने के बहाने ढूढेंगे।

2. कुछ सिंगल लड़कियां कपल्स को खुश देखकर सोचती हैं कि काश मेरा भी कोई एेसा ब्वॉयफ्रैंड होता जो मुझसे प्यार करता। उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार की कमी महसूस होने लगती है। 

3. पब्लिक प्लेस पर अगर कोई कपल किस करते दिख जाएं तो उनके मन में यहीं बात आती है यार इन्हें कोई और जगह नहीं मिली। 

4. अगर लड़का लड़की से ज्यादा सुंदर हो तो लड़कियां सोचती है कि इसे इतना हैंडसम लड़का मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं। 

5. सिंगल लड़कियों को हमेशा कपल्स को देखकर जलन होती है। खासकर कि उन लड़कियों को जो पहले किसी के साथ रिलेशन में थी। 

Punjab Kesari