Diabetes के मरीज ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2023 - 06:20 PM (IST)

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। आप जो सुबह खाते हो, उसी के हिसाब से आपके पूरे दिन की एनर्जी रहती है। अगर आप हेल्दी खाएंगे तो सारा दिन एक्टिव रहेंगे, वहीं अगर कुछ अहेल्दी खाएंगे तो दिन भर सुस्त और आलसी महसूस करेंगे। वहीं डायबिटीज वाले मरीजों को तो अपनी डाइट में बहुत सारी चीजों का परहेज करना पड़ता है, क्योंकि गलत चीजों के खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो की डायबिटीज के मरीज के सेहत के लिए अच्छा नही हैं। तो चलिए world diabetes day के मौके पर आपको बताते हैं ऐसी चीजों के बारे में जो आप ब्रेकफास्ट में खाएंगे तो आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा....

ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें

बेसन चीला या मूंग दाल का चीला

मूंग दाल और बेसन का चीला एक हाई- प्रोटीन फूड हैं, जिन्हें डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेता है और इसी वजह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वेजिटेबल पोहा

सब्जियां डाल कर बनाया गया रेड पोहा काफी लाइट और हेल्दी होता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

मेथी पराठा

मेथी का पराठा भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो की बहुत हेल्दी है। पराठों को वेजिटेबल ऑयल में बनाएं।

स्मूदी

केले, स्ट्रॉबरी जैसे फलों से बनी स्मूदी एक बेहतरीन पेट भरने वाला नाश्ता है। इसमें आप लो- फैट दही, ओट्स, मेवे जैसी चीजें डालकर हेल्दी स्मूदी तैयार कर सकते हैं।

डोसा

डोसा काफी लाइट होता है। इसमें स्टार्च को कम करने के लिए रागी, ओट्स, हरी मूंग दाल मिला सकते हैं। डोसे के साथ खाई जाने वासी सब्जी में ढेर सारी सब्जियां डालें और एक हेल्दी चटनी के साथ खाएं।

Content Editor

Charanjeet Kaur