दिन में किस समय दूध पीना है सबसे लाभकारी,जानिए

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 06:30 PM (IST)

बच्चे हो या बड़े हर किसी के लिए दूध का सेवन फायदेमंद होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और हड्डियों की मजबूती भी प्रदान करता है। लोग इसके फायदों को देखते हुए दिन में कभी भी दूध का सेवन कर लेते हैं। आप शायद यह नहीं जानते कि गलत समय पर इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। पाचन क्रिया को सही रखने के लिए दूध सही समय से पीएं। 

सुबह


बहुत लोग दूध का सेवन सुबह के समय करते हैं लेकिन इसमें हाई प्रोटीन होती है। जिसे पचने में समय लगता है। सुबह खाली पेट दूध पीने की बजाए नाश्ते में दही खाएं।   

दोपहर 


दूध पीने के लिए दोपहर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शारीरिक क्षमता बढ़ती है और इस समय यह आसानी से पच भी जाता है। बड़ी उम्र के लोगों को दोपहर के समय ही दूध का सेवन करना चाहिए। 

शाम 


शाम के समय दूध पीने से इसके सभी जरूरी पोषण तत्व शरीर को आसानी से मिलते है और आंखों का रोशनी भी बढ़ती है। इस समय बॉडी कैल्शियम को जल्दी अवशोषित कर लेता है। 

रात 


रात को दूध पीना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और नींद भी अच्छी आती है। इससे बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोंस एक्टिव हो जाते हैं जो जिसका संबंध अच्छी नींद से है। 

Punjab Kesari