मस्सों ने खूबसूरती में लगा दिया है दाग तो अपनाएं ये नैचुरल टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 10:51 AM (IST)

महिलाओं को अक्सर किसी न किसी ब्यूटी प्रॉबल्म से गुजरना पड़ता है, जिसमें से आम है मस्सों की समस्या। चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर मस्सों की समस्या अधिक महिलाओं को होती हैं। दरअसल, मस्सों की समस्या त्वचा में पैपिल्लोमा वाइरस के कारण होती हैं। इस वायरल के कारण चेहरे पर छोटे, खुरदरे कठोर पिंड बन जाते हैं जिसे मस्से कहा जाता हैं। जब चेहरे पर मस्से होते है तो यह फैलते चले जाते है, जिससे चेहरा व शरीर भद्दा लगने लगते हैं। अगर आपकी खूबसूरती में मस्से भद्दा लगाने का काम कर रहे है तो आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जो मस्सों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। 

 

आइए जानते  है घर बैठे से कैसे करें मस्सों का इलाज

 केले
केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व होते हैं जो मस्सों को दूर करने में मदद करते हैं। रात को मस्सों पर केले के छिलके रंगड़े। फिर इन छिलकों को मस्सों पर रातभर लगाकर रखें। इससे मस्से गायब हो जाएंगे। 

 

 आलू
आलू व उसके छिलके भी ब्यूटी की कई प्रॉबल्म दूर करने में सहायक हैं। आलू के छिलकों का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे भी मस्से गायब होते नजर आएगे।

 

देसी घी
देसी घी तो गऱ में आसानी से मिल जाता हैं। घी में चुना मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे और शरीर के बाकी अंगों पर मौजूद मस्सों पर लगाएं। इससे भी काफी फायदा मिलेगा। 

 

 प्याज
रोजाना 2-3 तीन बार प्याज का लेप मस्सों पर लगाएं।इससे मस्से जड़ से गायब हो जाएंगे। इसके अलावा आप प्याज को काट कर मस्से पर रगड़ भी सकते हैं। 

 

 काजू के छिलके 
अगर शरीर की त्वचा पर छोटे-छोटे काले मस्से हो गए हों तो उन पर काजू के छिलकों का लेप लगाएं। इससे भी काफी फायदा मिलेगा।

 

ध्यान देने वाली बात 
इन सब नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन पर एक पैच टेस्ट जरूर करें क्योंकि जरूरी नहीं है कि जो चीज दूसरों को सूट कर रही है वो आपको भी फायदा पहुंचाएं। अगर चाहते है कि इन नुस्खों के इस्तेमाल से कोई एलर्जी न हो तो पहले पैच टेस्ट करें। 

 

Content Writer

Sunita Rajput