रॉयल वैडिंग में क्या पहनेंगी प्रियंका?

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 06:39 PM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा काफी खुश है। हो भी क्यों न?आखिरकार उनकी फ्रैंड मेगन की शादी ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से होने जा रही हैं। आपको बता दे कि प्रियंका भी इस शादी में शिरकत करेंगी। 

 

ऐसे में हर कोई जानना चाहता होगा है कि प्रियंका इस रॉयल वैडिंग में किस अंदाज में सुर्खियां बटौरने वाली हैं। पिछले कुछ वर्षों में प्रियंका ने कई इवेंट और रेड कारपेट में शिरकत की हैं, जहां उनका ड्रैसअप खूब पसंद भी किया गया। अब प्रियंका इस शादी में भी चर्चा मे रहेगी। अगर आप भी जनाना चाहते है कि प्रियंका प्रिंस हैरी और फ्रैंड मेगन की शादी में क्या पहनेगी तो आइए जानते है। 


आपको बता दे कि यह शाही शादी एक सिंपल वजह से खास होगी। दरअसल, शादी में आने वाले सभी मेहमान का ड्रैस कोड होगा और सभी को उस ड्रैस कोड में आना होगा। मेन इन फॉर्मल, वूमेन इन गाउन। यानी पुरुष सूट-बूट पहनेंगे। महिलाएं गाउन में रहेंगी। अभी कोई खास कलर कोड अभी जारी नहीं किया गया है। दूसरी खास बात है कि सभी महिलाओं को हैट पहनकर आना होगा। 

 

प्रियंका ने इसके बारे में बात करते हुए कहा 'मैं इस शादी में डिजाइन किए हुए कपड़े ही पहनने वाली हूं।' उन्होंने बताया 'मेरे पास कई विकल्प हैं, लेकिन मेरी फ्रैंड ने मुझे Fascinator पहनने की सिफारिश की।' मुझे इसका मतलब नहीं पता था इसलिए मैंने गुगल पर Fascinator का मिनिंग सर्च किया। उन्होंने आगे बताया कि मैं इस ड्रैसअप को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।'

 

Punjab Kesari