क्या है Organic Food ? जानिए इसके फायदे और पहचान का सही तरीका

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 06:27 PM (IST)

ऑर्गेनिक फूड ऐसे फूड्स होते हैं जिनमें किसी भी तरह के Chemical और Pesticides का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह फूड्स आपको बे-मौसम मार्किट में नहीं मिलेंगे। इन्हें तैयार करने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से इसे खाने से सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं।

आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से...

फसलों को कीड़ों से बचाया जा सके, ऐसे में खेती करते वक्त कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि फसल तेजी से उग जाए। उन पेस्टीसाइड युक्त सब्जियों को खाने से शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। इन सबके उल्ट ऑर्गेनिक फसलों की खेती करते वक्त इन कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए उनकी देखभाल नेचुरल तरीके से की जाती है। ऑर्गेनिक फूड आपको बेमौसम कभी नहीं मिलेंगे। इन्हें ठीक समय पर ही सही तरीके से उगाया जाता है इसीलिए इन्हें ऑर्गेनिक फूड कहा जाता है।

ऑर्गेनिक फूड्स के फायदे

- ऑर्गेनिक फूड्स में किसी भी तरह का केमिकल नहीं होने की वजह से इसका सेवन फायदेमंद है। यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।
- इसके शरीर पर किसी भी तरह के कोई साइड-इफेक्ट नहीं होते हैं।
- इनमें पूरे विटामिन , मिनरल्स, प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होते हैं। 
- ऑर्गेनिक फूड के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति में बढ़ावा होता है। 
- इनमें फैट की मात्र नामात्र होती है।

थोड़ा सावधान रहने की जररुत...

ऑर्गेनिक फूड्स खरीदते वक्त थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। आजकल बहुत से लोग ऑर्गेनिक फूडस के नाम पर कैमिकल्स वाले फूड्स बेची जा रहें हैं। ऐसे में आपके लिए जरुर है दोनों फूड्स के बीच पहचान करना। समस्या ये है कि  ऑर्गेनिक फूड्स और नॉन ऑर्गेनिक फूड्स के रूप, रंग और स्वाद में आसानी से कोई फर्क नहीं समझ आता।

धब्बेदार चीजें

अक्सर लोग फल-सब्जियां खरीदते वक्त उनकी साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं। मगर आपको बता दें कि 90 प्रतिशत ऑर्गेनिक सब्जियां दागदार होती हैं। यह दिखने में ज्यादा सुंदर और आकर्षित नहीं होती।

कच्ची चीजें

ऑर्गेनिक सब्जियां हमेशा मुलायम होती हैं। सेब,नाशपाती, टमाटर और आलू खरीदने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि यह चीजें छूने में मुलायम हों, कठोर नहीं। यह उनके ऑर्गेनिक होने की खास निशानी है।

सब्जियों की खरीदारी

अगर आपको ऑर्गेनिक चीजें लेनी है, तो हमेशा किसान से ही खरीदें। स्टोर में बेचे जाने वाली चीजों को प्लास्टिक में लपेटकर रखा जाता है जिसमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

कम मात्रा में खरीदें सामान

बहुत से लोग ऑर्गेनिक के नाम पर ज्यादा सामान खरीद लेते हैं। आपको बता दें कि फ्रेश चीजें लेने के बाद उन्हें फ्रिज में रखना और कुछ दिनों के बाद खाने से आपको जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए जितनी जरूरत है उतनी ही मात्रा में खरीदें।
 

Content Writer

Harpreet