Homemade Secrets: क्या है Armpit Detox? जानिए इसे करने का तरीका भी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 12:54 PM (IST)

बहुत सी महिलाएं अंडरआर्म्स को नजरअंदाज कर देती हैं। पसीने, शरीर की गंध, डिओडोरेंट्स की वजह से ना सिर्फ अंडआर्म्स काले पड़ जाते हैं बल्कि वहां गंदगी , पसीना और बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। ऐसे में आपको जरूरत है अंडरआर्म्स को डिटॉक्स करने की। आर्मपिट डिटॉक्स से ना सिर्फ गंदगी को बाहर निकलती है बल्कि पसीने की ग्रंथियों की क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे पसीने अधिक नहीं आता। अब आप सोच रहे होंगे कि भला अंडआर्म्स को डिटॉक्स कैसे किया जाए? परेशान ना हो क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे अंडरआर्म्स को डिटॉक्स करने का सही तरीका...

आर्मपिट डिटॉक्स क्या है?

जैसे आप अपनी त्वचा को फेस मास्क से डिटॉक्स करते हैं या शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए डिटॉक्स कॉनकोक्शन पीते हैं उसी तरह आर्मपिट डिटॉक्स अंडरआर्म्स से विषाक्त पदार्थों को साफ करने की प्रक्रिया है।

क्यों जरूरी है आर्मपिट डिटॉक्स?

. यह लिम्फेटिक नोड्स को हटाकर रासायनिक निर्माण को दूर करने में मदद करता है और छिद्रों को खोलता है।
. यह कैंसर पैदा करने वाले विषाक्त पदार्थों को भी हटाता है और कैंसर के खतरे को कम करता है।
. आर्मपिट डिटॉक्स मास्क में एंटी-बैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। हालांकि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि ये डिटॉक्स गंध को कम कर सकते हैं।

आर्मपिट डिटॉक्स कैसे करें

1. इसके लिए आधा चम्मच पानी में 1 टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर, 1 टेबल स्पून नारियल तेल और बेंटोनाइट क्ले को मिक्स करके डिटॉक्स मास्क तैयार करें।
2. इस मास्क को अंडआर्म्स पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
3. जब मास्क सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसके बाद अंडरआर्म्स पर क्रीम या मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
4. इस मास्क में एंटी-बैक्टीरियल, डिटॉक्सिफाइंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं।

अंडरआर्म्स एरिया नाजुक होता है इसलिए इससे दाने और जलन जैसी समस्याएं हो सकती है इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
 

Content Writer

Anjali Rajput