लड़के लिव इन रिलेशनशिप में रहना क्यों करते है पंसद

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 03:34 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप): लड़के काफी खुले मिजाज के होते है। वह शादी करके लाइफ सेट करने के बजाएं स्वतंत्र रहना पसंद करते है। उनका मानना है शादी करके व्यक्ति कई सारी जिम्मदारियों के बंधन में बंध जाता है। इससे बेहतर है शादी से दूर ही रहा जाए और लिव इन रिलेशनशिप को ज्यादा अहमियत देते है। आजकल लिव इन रिलेशन में रहना आम बात हो गई है। लड़कों का मानना है कि इस तरह रहने से न कोई जिम्मेदारी न किसी तरह का झनझट।  आज हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताएंगे कि क्यों लड़के लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते है। 

 

1. बढ़ता है प्यार 

जब कोई लड़का और लड़की लिव इन रिलेशनशिप में रहते है तो वह एक-दूसरे को ज्यादा अच्छे से समझ पाते है, जिससे उनके बीच विश्वास बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है। 

2. काम में मदद 

अगर आप किसी काम में उलझ गए है या आपको काम करने में ज्यादा थकावट रही है तो आप एक-दूसरे की मदद लें सकते है। इससे कपल्स को एक-दूसरे के व्यक्तितव के बारे में पता चलता रहेगा। 

3. दोस्तों की नहीं जरूरत 

लिव-इन रिलेशनशिप का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें कपल्स एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर रहते है और उन्हें किसी दूसरें दोस्त की जरूर ही नहीं रहती। 

4. शादीशुदा जिंदगी का अनुभव 

लिव इन रिलेशनशिप में रहने से लड़कों को शादी शुदा जिंदगी का अनुभव हो जाता है। जैसे रिश्ते के बारे में अच्छी-बुरी बातें जान लेना, जिससे शादी के बाद कोई दिक्कत नहीं आती। 

5. प्यार और देखभाल 

लड़कियों की तरह लड़कों को भी लगता है कि उन्हें कोई बहुत सारा प्यार और उनकी केयर करें। शायद इसी वजह से वह लिव इन रिलेशन में रहना पसंद करते है। 

6. फाइनेंशियली स्ट्रांग

लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक और फायदा है। इसमें कपल्स को एक-दूसरे पर फाइनेंशियली निर्भर नहीं रहना पड़ता। दोनों नौकरी करते है और अपना-अपना खर्चा करते है।

Punjab Kesari